- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- धूप में हर समय विटामिन...

x
सूर्य की रोशनी हमें सर्दी से राहत देती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दी का मौसम आ गया है और ऐसे में लोगों को सूर्य की रोशन काफी अच्छी लगती हैं। यहीं गर्मी में लोग इससे दूर भागते हैं। लेकिन स्रीद में उतना ही करीब जाती है। क्यों कि सूर्य की रोशनी हमें सर्दी से राहत देती है।
इसके अलावा हमारे शरीर के लिए फादेमंद होती है। ये बात अधिकतर लोग जानते हैं कि सूरज की रोशनी से विटामिन डी मिलता है। यह विटामिन डी का सबसे बड़ा स्त्रोत है। लेकिन क्या आपको पता है कि विटामिन डी आपको किस समय मिलता है,
और यह भी नही है कि अधिक समय तक सूरज की रोशनी में बैठने से ज्यादा विटामिन मिले तो जानते हैं कि सूरज की रोशनी से विटामिन डी कब लेनी चाहिए, और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
जानिए विटामिन डी लेने का सही टाइम (Best Time for Vitamin D from Sunlight):
सुबह
अगर आप सुबह के वक्त विटामिन जी लेना चाहते हैं तो आप सुबह 8 बजे के समय पर 25 से 30 मिनट तक धूप ले सकते हैं। क्यों कि इस समय विटमिन डी अच्छी तरह से मिलता है।
शाम
वहीं अगर आप शाम के समय सूर्य की रोशनी से विटामिन डी लेना चाहते हैं तो आप सूरज के डूबने के समय इस विटामिन ठीक मात्रा को पा सकते हैं।
जानें धूप के फायदे:
सूर्य की लाइट में कुछ वक्त बिताने से ही कई प्रकार के लाभ मिलते हैं इसमें से सबसे अधिक प्रचलित विटामिन डी है। आज से समय कई लोगों में विटामिन डी की कमी हो रही है। ये हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को ठीक करने में सहायता करता है। इसके साथ यह हमारे शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखता है।
इसके अलावा सूरज की रोशनी से शरीर को यूवीए मिलता है जिससे कि हमारा ब्लड फ्लो काफी अच्छा होता है, और ये ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी ठीक करता है।
अगर आप नींद के कारण काफी परेशान हैं तो आपके लिए सूरज की रोशनी काफी मददगार साबित हो सकती है। क्यों कि यह आपके शरीर को अच्छी नींद दिलाने में सहायता करती है। दरअसल सूरज की रोशनी में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन होता है। जिससे आपको गहरी नींद आती है।
Next Story