लाइफ स्टाइल

बुढ़ापे से पहले घूम लें भारत की ये जगहें, दूर-दूर से घूमने आते हैं लोग

Rani Sahu
14 Oct 2022 4:55 PM GMT
बुढ़ापे से पहले घूम लें भारत की ये जगहें, दूर-दूर से घूमने आते हैं लोग
x
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। दुनियाभर से लोग यहां लोग घूमने के लिए आते हैं। आज आप भारत की उन जगहों के बारे में जान लीजिएजहां आपको बुढ़ापे से पहले घूम लेना चाहिए।
शिलौंग
मेघालय का शिलौंग प्राकृतिक छटा से घिरा हुआ शहर है। यहां आपको स्कॉटलैंड जैसे मैदान देखने को मिल जाएंगे। इस जगह की झीलों, पर्वत चोटियों, म्यूजियम और कैफे का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो सिंतबर से मई तक का समय सबसे अच्छा है।
भारत में राजस्थान एक बड़ा राज्य है और यहां 1या 2नहीं बल्कि कई शहर हैं जहां घूमा जा सकता है। इनमें उदयपुर, पुश्कर, जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले टूरिस्ट स्पॉटस में से एक हैं।
भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में सिक्किम ठंडी हवाओं और बर्फ से घिरा हुआ शहर है। सिक्किम का ज्यादातर हिस्सा मैदानों की तरफ है।
भारत में कोलकाता शहर ऐतिहासिक इमारतों और मॉडर्नाइजेशन के खास समावेश वाला है जहां आपको अपने जीवन में एकबार जरूर घूमने जाना ही चाहिए। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का है।
Next Story