लाइफ स्टाइल

घूमे कश्मीर के इन खूबसूरत जगहों पर, बताते है फेमस हिल स्टेशन्स के बारे में

suraj
26 May 2023 12:17 PM GMT
घूमे कश्मीर के इन खूबसूरत जगहों पर, बताते है फेमस हिल स्टेशन्स के बारे में
x

लाइफस्टाइल: कश्मीर वादी की सुंदरता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह रहा है। यहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन्स हैं, जो मन मोह लेंगे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और तीर्थ स्थल आकर्षण का मुख्य केन्द्र हैं। गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में कश्मीर के फेमस हिल स्टेशन्स के बारे में बताते हैं।

श्रीनगर

श्रीनगर बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो आपको अपनी सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता है। यह हिल स्टेशन झेलम नदी के तट पर स्थित है। जब आप श्रीनगर जाएं, तो आपको एक हाउसबोट का आनंद जरूर लें। यहां सुंदर डल झील को देखना न भूलें।

पहलगाम

पहलगाम यात्रा करने के लिए एक सुंदर जगह है। यहां सबसे महत्वपूर्ण स्थल चंदनवाड़ी, बेताब घाटी और अरु घाटी हैं। इसके अलावा, यहां टट्टू की सवारी करना एक शानदार अनुभव होगा। यहां जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने का अलग ही मजा है।

पटनीटॉप

पटनीटॉप कश्मीर का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो पैराग्लाइडिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि पटनीटॉप से ​​नाथाटॉप तक पैदल चलते हुए पर्यटक स्वादिष्ट कश्मीरी भोजन का आनंद लेते हैं। यह स्थान सर्दियों में बर्फ से और गर्मियों में हरी-भरी घास से ढका रहता है।

अरु घाटी

अगर आप पैदल चलना और कैंपिंग करना पसंद करते हैं तो अरु घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जगह है। यह स्थान अपने घास के मैदानों, झीलों और पहाड़ों के लिए सबसे प्रसिद्ध है। यह स्थान तारसर झील और कोल्होई ग्लेशियर के ट्रेक के लिए काफी मशहूर है।

लामायुरु

श्रीनगर के पास यह सबसे मनोरम हिल स्टेशनों में से एक है। आप यहां प्रकृति के अदभूत नजारों को देख सकते हैं। यह स्थान पास के तिब्बती बौद्ध मठ के लिए भी प्रसिद्ध है।

Next Story