लाइफ स्टाइल

अगस्त की छुट्टियों में करें इन खूबसूरत मैदानों की सैर

Tara Tandi
7 Aug 2022 11:32 AM IST
अगस्त की छुट्टियों में करें इन खूबसूरत मैदानों की सैर
x
गर्मी की छुट्टियों के बाद अगस्त के महीने में भी ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी की छुट्टियों के बाद अगस्त के महीने में भी ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल अगस्त में कई सारी छुट्टियां एक साथ पड़ रही हैं. ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की कुछ मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन अगस्त में आपके घूमने के लिए बेस्ट हो सकती हैं. त्योहारों की धूम में देश की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना आपके लिए काफी यादगार अनुभव हो सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं अगस्त में छुट्टियां मनाने की कुछ जगहों के बारे में, जहां का सफर प्लान करके आप छुट्टियों का पूरा मजा उठा सकते हैं.

कर्नाटक का कुर्ग: कुर्ग का नाम कर्नाटक के पसंदीदा हिल स्टेशनों की फेहरिस्त में शुमार है. बारिश के मौसम में जहां कुर्ग हरियाली से सराबोर हो जाता है. वहीं एबी फॉल्स, होननामना केर झील, मदिकेरी किला और नामड्रेलिंग मठ की सैर आपके सफर को यादगार बना सकती है.
लाहौल में स्पीति वैली: हिमाचल प्रदेश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक लाहौल स्पीति वैली मई से अक्टूबर के बीच कई पयर्टकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है. यहां आप पार्टनर या दोस्तों के साथ याक सफारी और स्कीइंग के साथ-साथ कई खूबसूरत मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं.
केरल का मुन्नार: दक्षिण भारत के केरल में स्थित मुन्नार हिल स्टेशन हरे-भरे बगीचों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है. खासकर अगर आप प्राकृतिक प्रेमी हैं, तो मानसून के दौरान मुन्नार की सैर आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती है.
तमिलनाडु का ऊटी: दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. मानसून में ऊटी का मनमोहक नजारा देखने के साथ-साथ आप नीलगिरी पर्वत रेलवे, ऊटी झील, मुरुगन मंदिर और बॉटनिकल गार्डन जैसे कई पयर्टक स्थलों की सैर कर सकते हैं.
तमिलनाडु का कोडैक्कानल: अगस्त के महीने में तमिलनाडु के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक कोडैक्कानल की ट्रिप प्लान करना भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस दौरान कोडैक्कानल में बादलों से ढके पहाड़ों का दिलचस्प नजारा सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक देता है. वहीं कोडैक्कानल झील और ग्रीन वैली व्यू भी यहां काफी मशूहर है.
Next Story