लाइफ स्टाइल

Vermicelli upma: नाश्ते के रूप में है बढ़िया विकल्प

Tara Tandi
31 Aug 2025 7:01 PM IST
Vermicelli upma: नाश्ते के रूप में है बढ़िया विकल्प
x
Vermicelli Upma रेसिपी: अगर दिन की शुरुआत स्वादिष्ट नाश्ते के साथ हो जाए तो दिनभर मन खुश रहता है। सुबह भागमभाग होने और वक्त की कमी के कारण अधिकतर लोग महज कुछ मिनट में तैयार होने वाली चीज बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में सेवई उपमा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। त्योहारों के मौके पर मीठी सेवइयां बनाने का चलन काफी पुराना है। आप ब्रेकफास्ट में सेवई उपमा बना सकते हैं। इसका जायका तो लाजवाब होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। एक तरह से यह टू इन वन डिश हो गई, जो घर के हर सदस्य को जरूर पसंद आएगी। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर पाएंगे। रोजाना एक जैसे नाश्ते की बोरियत को दूर करने के लिए यह बहुत अच्छी डिश है।
सामग्री (Ingredients)
200 ग्राम बारीक सेवई
50 ग्राम भुनी हुई मूंगफली
100 ग्राम बीन्स
2 गाजर बारीक कटी हुई
2 प्याज बारीक कटे हुए
2 टमाटर की प्यूरी
1 कप मटर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नमक
1 चम्मच उड़द दाल
4 चम्मच रिफाइंड ऑयल
1 चम्मच सरसों के दाने
1 चम्मच जीरा
4 हरी मिर्च
8-10 कढ़ी पत्ता
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आप प्याज, टमाटर, बीन्स, गाजर को बारीक काट लें। अब टमाटर को पीसकर प्यूरी बना लें।
- गैस पर कड़ाही रखें और उसमें सेवई डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद भुनी हुई सेवई निकालकर एक प्लेट में रख लें।
- अब कड़ाही में थोड़ा ऑयल डालें और गरम करें। अब उड़द दाल, सरसों के दाने और जीरा डालकर भून लें। इसके बाद हरी मिर्च और कढ़ीपत्ता डालें।
- फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और कुछ देर तक भूनें। जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए तब इसमें हल्दी और नमक डालें। अब इसे मिला लें।
- इसके बाद कटी हुई गाजर, मटर डालकर कुछ देर तक पकने दें। थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और दो कप पानी डालें। अब इसमें उबाल आने दें।
- आखिर में सेवई डालें और अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 10 मिनट तक पकने दें। जब इसका पानी सूख जाए और सेवई मुलायम हो जाएं तब गैस बंद करें।
- अब इसमें हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस तरह सेवई उपमा बनकर तैयार है। इसे चाय या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story