- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vegetable Cheela...
लाइफ स्टाइल
Vegetable Cheela Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं ज्वार वेजिटेबल चीला
Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 11:44 AM IST

x
Vegetable Cheela Recipe: ज्वार वेजिटेबल चीला मसालेदार और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे घर में महज़ कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है। जब भी आपका कुछ हेल्दी खाने का मन हो, तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इसे ज्वार, वेजिटेबल के साथ कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी खास बनाते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं ज्वारवेजिटेबल चीलाबनाने की आसान रेसिपी के बारे में
सामग्री
1 कप- ज्वार का आटा
आधा कप- गेहूं का आटा
1 टीस्पून- धनिया पाउडर
1 टीस्पून- लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार- नमक
चुटकी भर- काली मिर्च
1 टेबल स्पून- लहसुन-अदरक का पेस्ट
1- प्याज (कटा हुआ)
1- टमाटर (कटा हुआ)
1 छोटा कप- वेजिटेबल (इच्छानुसार)
विधि
ज्वार वेजिटेबल चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में ज्वार और गेहूं का आटा लें।
इसके बाद आप आटे में कटा हुआ प्याज, टमाटर और लहसुन-अदरक का पेस्ट और सभी मसले डाल दें।
चीले को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार वेजिटेबल डाल दें और पानी डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
अब तैयार मिश्रण को पैन के ऊपर डालें और गोल आकार में फैला लें। जब चीला अच्छी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें।
बस आपका ज्वार वेजिटेबल चीला तैयार है। आप इसे चाय, चटनी, सब्जी आदि के साथ गर्मागर्म परोस सकती हैं।
TagsVegetable Cheelaब्रेकफास्टज्वारवेजिटेबल चीलाVegetable CheelaBreakfastJowarVegetable Cheela जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





