लाइफ स्टाइल

कई सब्जियों से मिलकर बनता हैं 'वेज कोरमा'

Kajal Dubey
30 May 2023 6:47 PM GMT
कई सब्जियों से मिलकर बनता हैं वेज कोरमा
x
अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी घर पर मेहमान आ रहे होते हैं तो गृहणियां भोजन को लेकर चिंतित हो जाती हैं कि कौनसी सब्जी बनाई जाए। ऐसे में आप चाहे तो 'वेज कोरमा' ट्राई कर सकती हैं जो कि कई सब्जियों से मिलकर बनता हैं और टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता हैं। तो आइये जानते हैं कैसे बनाया जाए वेज कोरमा।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप गोभी के टुकड़े
- 1 आलू कटा
- 1/2 कप मटर के दाने
- 9-10 फ्रैंच बींस
- 1 गाजर कटी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 प्याज कटा
- 1 टमाटर कटा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
- थोड़ी सी धनियापत्ती कटी
- नमक आवश्यकतानुसार
पेस्ट के लिए आवश्यक सामग्री
- 3 बड़े चम्मच कच्चा नारियल
- 9-10 काजू
- 2 छोटे चम्मच चने की दाल भुनी
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1-2 लौंग
- 1-2 हरी इलायची
- 4-5 कालीमिर्चें साबूत
- 1-2 हरीमिर्चें कटी
- 2 कलियां लहसुन कटा
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक कटा हुआ
बनाने की विधि
- गोभी के टुकड़ों को धो कर 3-4 मिनट गरम पानी में रखें।
- काजू को आधा घंटा पानी में भिगो लें। मिक्सी में पेस्ट बनाने की सामग्री पीस लें।
- प्रैशर कुकर में तेल गरम कर प्याज, टमाटर डालें और सौते करें।
- अब हलदी और लालमिर्च पाउडर मिलाएं। इसे 2-3 मिनट पकाएं।
- फिर पेस्ट डालें व 4-5 मिनट धीमी आंच पर भूनें।
- कटी सब्जियां, काजू, नमक और पानी डालें व एक सीटी आने तक पकाएं।
- ठंडा होने पर धनियापत्ती से सजा कर परोसें।
Next Story