लाइफ स्टाइल

बाजार से अच्छा हैं घर पर ही बनाए वेज चाउमीन, बच्चों के चहरे पर आएगी मुस्कान

SANTOSI TANDI
10 Sep 2023 1:06 PM GMT
बाजार से अच्छा हैं घर पर ही बनाए वेज चाउमीन, बच्चों के चहरे पर आएगी मुस्कान
x
बच्चों के चहरे पर आएगी मुस्कान
जब भी कभी चाइनीज फूड की बात करते हैं तो व्यंजन चाउमीन का नाम जरूर लिया जाता है जो कि दुनियाभर में प्रसिद्द हैं। इसे बेहतरीन स्ट्रीट फूड में शामिल किया गया हैं। बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है। लेकिन मॉनसून के इन दिनों में बाहर का खाना उचित नही है। ऐसे में आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वेज चाउमीन बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
आवश्यक सामग्री
- पत्ता गोभी, 1½ कप महीन कटी
- गाजर 1 मध्यम
- शिमला मिर्च 1
- हरा प्याज 2
- लाल प्याज 1 मध्यम
- गेंहू/ मैदा के नूडल्स 3-4 औंस (100 ग्राम)
- नमक ½ छोटा चम्मच
- सफेद मिर्च ¼ छोटा चम्मच ताजी कुटि
- सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच
- चीनी ¼ चम्मच (वैकल्पिक)
- सफेद सिरका 1½ छोटे चम्मच
- लाल मिर्च कुटी हुई (वैकल्पिक)
- तेल 2 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
हरी प्याज को धोकर लगभग डेढ़ इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। गाजर को छीलकर धो लें, और फिर पतले और लंबे लच्छे काट लें। लाल प्याज को भी धोकर लंबे पतले लच्छे काट लें। पत्ता गोभी को भी लंबे पतले लच्छे काट लें। शिमला मिर्च को धोकर बीच से काटें। अब इसके बीज निकल कर इसे भी लंबे और पतले लच्छे में काट लें। नूडल्स के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार उबाल लें।
अब एक कड़ाही गरम करें, इसमें तेल डालें और फिर तेज आँच पर लाल प्याज को एक मिनट के लिए भूनें। अब इसमें गाजर, और शिमला मिर्च के लच्छे भूने तकरीबन एक मिनट के लिए। अब इसमें पत्ता गोभी डालें और 20-25 सेकेंड्स के लिए भूनें। अब इसमें उबले नूडल्स, हरा प्याज, सोया सॉस, नमक, शक्कर, सफेद सिरका और ताजी कूटी सफेद मिर्च मिलाएँ और अच्छे से चलाएँ।
सभी सामग्री को तेज आँच पर बराबर चलाते हुए 1-2 मिनट के लिए भूनें। स्वादिष्ट चाउमीन अब तैयार है परोसने के लिए। वैसे तो यह अपने आप में ही बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन फिर भी आप चाहें तो इसे वेज मैनचुरियन के साथ परोसिए इसका ज़ायक़ा और बढ़ जाता है।
Next Story