लाइफ स्टाइल

जारी होने जा रहा CBSE कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, यहां करें चेक

Kajal Dubey
4 Sep 2022 1:49 PM GMT
जारी होने जा रहा CBSE कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, यहां करें चेक
x
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE जल्द ही कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई इसी सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परिणाम 2022 घोषित कर सकता है।

जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परिणामों से संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए यहां देख सकते हैं। हालांकि, कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम की घोषणा के संबंध में बोर्ड अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लॉग इन क्रेडेंशियल्स रखें तैयार:
एक बार जारी हो जाने के बाद, छात्र ऊपर दी गई वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे और अपने रोल नंबर के साथ जन्मतिथि का उपयोग करके अपने रिजल्ट को देख पाएंगे। छात्रों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र अपना परिणाम SMS, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर की मदद से भी देख पाएंगे।
Read More- खत्म हुआ इंतजार! जारी होने वाले हैं रीट 2022 के नतीजे
सीबीएसई कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वह छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या जो कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे, उनके लिए सीबीएसई ने यह परीक्षा आयोजित की थी।
संबंधित खबरें
CBSE Board Notice about 10th and 12th ClassCBSE बोर्ड ने जारी किया अहम नोटिस, अगले साल 2023 परीक्षा को लेकर जरूरी जानकारी

न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story