लाइफ स्टाइल

Vastu Tips: वास्तु लाभ के लिए पश्चिम दिशा की फर्श में लगवाएं इस रंग का मार्बल, व्यापार में होंगे लाभ

Tulsi Rao
25 Oct 2021 2:30 AM GMT
Vastu Tips: वास्तु लाभ के लिए पश्चिम दिशा की फर्श में लगवाएं इस रंग का मार्बल, व्यापार में होंगे लाभ
x
इस रंग के मार्बल का इस्तेमाल करने से आपको पश्चिम दिशा से संबंधी कई तरह के वास्तु लाभ देखने को मिलेंगे। इससे घर-परिवार में हर्ष तत्व बना रहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पश्चिम दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में फर्श के मार्बल के लिये सफेद रंग का चुनाव करना अच्छा माना जाता है।

इस दिशा में सफेद मार्बल का इस्तेमाल करने से आपको पश्चिम दिशा से संबंधी कई तरह के वास्तु लाभ देखने को मिलेंगे। इससे घर-परिवार में हर्ष तत्व बना रहता है, यानी घर के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है, साथ ही शरीर में इससे मुंह के समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
बता दें कि पश्चिम दिशा का संबंध घर में सबसे छोटी बेटी से होता है। लिहाजा घर की इस दिशा में सफेद रंग का पत्थर लगवाने से सबसे ज्यादा लाभ घर की छोटी बेटी को मिलेगा।


Next Story