लाइफ स्टाइल

Vada Pav Recipe: बनाए वड़ा पाव का मजा, बेहद आसान है बनाने का तरीका

Tulsi Rao
9 July 2022 6:07 PM GMT
Vada Pav Recipe: बनाए वड़ा पाव का मजा, बेहद आसान है बनाने का तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई का नाम आते ही हर किसी के दिमाग में खाने की कई अलग-अलग चीजें आती होंगी। कोई रगड़ा पेटिस तो कोई भेलपुरी या फिर मिसल पाव लेकिन इन सभी के साथ एक वड़ा पाव जरूर होता है। हो भी क्यों नहीं, जब भी मुंबई के खाने की बात आती है, तो वड़ा पाव का नाम सबसे पहले आता है। यह मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। अब यह मुंबई महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हो गया है। देश के कोने-कोने से लोग इसे ढूंढ-ढूंढकर खाते हैं। आप भी इस फेवरेट स्नैक को घर में आसानी से बना सकते हैं। जानें वड़ा पाव बनाने की आसान विधि...

वड़ा पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- उबले आलू
- पाव
- बेसन
- हरी मिर्च
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- हल्दी पाउडर
- राई
- करी पत्ता
- बेकिंग सोडा
- हरी चटनी स्वादानुसार
- सूखी लाल चटनी स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
वड़ा पाव बनाने की विधि -
चटपटे भुने आलू के मिश्रण को बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है और फिर इसे पाव के बीच रख चटनियों के साथ सर्व किया जाता है। जानें इसकी पूरी रेसिपी -
- सबसे पहले धीमी आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें और उसमें राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं।
- अब आलू को मैश कर इसमें डालें और साथ ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक भी डालें। फिर इसे अच्छे पका लें।
- अब एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें और धीमी आंच कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें।
- अब आलू के मिश्रण की बॉल्स बना लें और बेसन के घोल में डिप कर उन्हें तलें और गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह से सभी वड़े को तलकर रख लें।
- अब पाव को बीच में से काटकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें और ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव के दूसरे हिस्से से कवर कर दें। अब आपका वड़ा पाव तैयार है। तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।


Next Story