लाइफ स्टाइल

बिना साबुन के भी चमक जाएंगे बर्तन

Om Prakash
26 Feb 2024 10:50 AM GMT
बिना साबुन के भी चमक जाएंगे बर्तन
x

कई बार बर्तन धुलते-दुलते साबुन या लिक्विड डिशवॉश खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि तुरंत साबुन कहां से लाएं ताकि बिना किसी देरी के तुरंत बर्तन धुल सकें। क्या आपको पता है कि आप बिना साबुन के भी बर्तन को धिलकर चमका सकती हैं। आपको यह सुनकर हैरानी हो रही होगी कि बिना साबुन के कैसे बरेतन धुल सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे लेख के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना किसी डिशवॉश के बर्तन को चमका सकती हैं। इन हैक्स को फॉलो करने के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है। आप किचन में मौजूद सामान के इस्तेमाल से इस काम को कर सकती हैं। चालिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में..

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल हम सभी अक्सर खाना बनाने में करते हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेामल कर आप किचन के खाने का नहीं बल्कि बर्तन को भी साफ कर सकती हैं। सबसे पहले बर्तन को गर्म पानी से साफ कर ले। इसके बाद इन बर्तनों पर बेकिंग सोडा का छिड़काव करें। कुछ समय के बाद स्पंज की मदद से रगड़ते हुए इसे साफ करें। अगर प्लेट कटोरी या बड़े बर्तन चिपचिपें हैं, तो 5-10 बेकिंग सोडा को लगाकर रख दें। (किचन सिंक कैसे करें साफ)
नेचुरल क्लीनर का करें इस्तेमाल जूठे बर्तन को आप नेचुरल क्लीनर की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें इसमें 2 बड़े चम्मच नमक और 1 नींबू का रस मिलाएं। इन सामाग्रियों को डालने के बाद इसे अच्छी से तरह से मिक्स करें। अब इस लिक्विड को बर्तन पर डालकर स्पंज की मदद से साफ करें।
राख का करें इस्तेमाल पहले के लोग राख की मदद से बर्तनों को साफ किया करते थे। ऐसे में आप भी लकड़ी के राख का इस्तेमाल कर आप बर्तनों को साफ कर सकती हैं। राख बर्तन पर जमीं गंदगी को हटाने के साथ कीटाणुरहित करने में मदद करता है। पहले बर्तन पर राख का छिड़काव करें इसके बाद स्पंज और कुछ बूंद पानी की मदद से साफ करें। (इस एक चीज से साफ करें काले पड़ गए गैस बर्नर)
राइस वाटर का करें इस्तेमाल चावल को धुलने या भीगने के बाद उसमें मौजूद पानी को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से अपने बर्तन को साफ कर सकती हैं। राइस वाटर में स्टार्च और साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो चिकनाई को हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में चावल का पानी डालकर रख दें। अब इसमें बर्तन को डालकर स्पंज की मदद से साफ करें और गर्म पानी से धुलें।
Next Story