लाइफ स्टाइल

हमेशा बरकरार रहेगी बर्तनों की चमक, जाने कैसे

Kiran
11 July 2023 11:52 AM GMT
हमेशा बरकरार रहेगी बर्तनों की चमक, जाने कैसे
x
खाना कितने भी मन से क्यों न बनाया जाए, अगर साफ-चमचमाते बर्तनों में परोसा न जाए, तो उसका स्वाद कम ही आता है। इसलिए पुराने पड़ रहे बर्तनों की चमक बरकरार रखना बेहद ज़रूरी है। कैसे बनाएं उन्हें फिर से चमकदार,यह हर महिला की परेशानी बन जाते है इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है ऐसे ही कुछ घरेलू टिप्स जिनकी मदद से आपके बर्तन फिर से चमकने लगेंगे । तो आइये जानिए यहां...
स्टील के बर्तन
स्टील के बर्तनों से दाग हटाने के लिए एक टब में पानी और ब्लीचिंग पाउडर मिला लें। अब बर्तनों को कुछ समय के लिए इसमें भिगोएं। थोड़ी देर बाद इन्हें डिश बार से धोकर सुखा लें।
मेटल के बर्तन
किसी बर्तन में एक चम्मच शहद और एक ग्लास सिरका मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इस मिश्रण में सूती कपड़ा भिगोएं और कपड़े से मेटल के गंदे बर्तन कसकर रगड़ें। कुछ ही मिनट में बर्तन साफ हो जाएंगे, चमक आ जाएगी। बाद में बर्तनों को साफ पानी से धोकर सुखा दें।
क्राकरी
बोन चाइना की क्रॉकरी से दाग हटाने के लिए सिरके और नमक को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर इस मिश्रण से बर्तनों को साफ करें।
लकड़ी के बर्तन
लकड़ी के बर्तन साफ करते समय गर्म पानी में थोड़ा-सा नमक मिला लें। बर्तन आसानी से और अच्छी तरह साफ हो जाएंगे।
प्लास्टिक के बर्तन
मेलामाइन प्लेट्स को चमकाने के लिए गेहूं के आटे का प्रयोग करें। ऐसा करने से प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे हल्दी के दाग भी खत्म हो जाते हैं। बर्तन हमेशा अच्छी क्वॉलिटी के ही खरीदें, ताकि वे जल्दी खराब न हों और उन्हें साफ करने में भी आसानी रहे।
तांबे के बर्तन
तांबे के बर्तनों को चमकाने के लिए नींबू के रस में नमक मिला कर बर्तनों पर रगड़ें। लगभग आधा घंटे बाद साफ पानी से बर्तन धोएं। बर्तन निखर जाएंगे।
Next Story