लाइफ स्टाइल

चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल करने से त्वचा रहती है जवां

SANTOSI TANDI
28 Jun 2023 6:59 AM GMT
चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल करने से त्वचा रहती है जवां
x
चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल
कहा जाता है कि एक दिन काया नहीं रहेगी। यह बात कुछ हद तक सच है। अगर आप त्वचा की देखभाल में जरा सी भी लापरवाही नहीं करती हैं, तो इस मुहावरे को बदल सकती हैं। बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। आप अपनी स्किन को अच्छे से पैंपर करके भी यंगर लुक पा सकती हैं। बस आपको अपने चेहरे पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद फर्क आपको साफ नजर आने लगेगा। चलिए जानते हैं जवां त्वचा के लिए चेहरे पर कौन-सी चीजें लगाने से फायदा होगा।
सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर
क्या आप जानती हैं कि चेहरे क्यों बूढ़ा नजर आने लगता है? जब त्वचा की सही तरीके से देखभाल न की जाए। साथ ही, त्वचा पर सही चीजों का उपयोग न करने के कारण भी स्किन पर रिंकल आदि होने लगते हैं। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि त्वचा पर कौन-सी चीजें लगाने से स्किन को फायदा होगा।
सनस्क्रीन और मॉइश्चराइज, ये दो ऐसी चीजें हैं जिनके उपयोग से आपकी स्किन न केवल हेल्दी रहेगी बल्कि त्वचा जवां भी नजर आएगी। सनस्क्रीन स्किन को धूप से होने वाले डैमेज से बचाने का काम करता है। वहीं, मॉइश्चराइजर त्वचा में नमी को लॉक करता है, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती है।
स्क्रब का करें इस्तेमाल
स्किन केयर स्क्रब जरूर शामिल करना चाहिए। जवां त्वचा के लिए जरूरी है कि आपकी स्किन पर डेड स्किन न मौजूद हो। इसे रिमूव करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा को स्क्रब करने से रिंकल्स, डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बे नहीं होते हैं।
आपको मार्केट में स्किन कंडीशन अनुसार स्क्रब मिल जाएंगे। इसके अलावा, चीनी, शहद, कॉफी और नमक जैसी चीजों से भी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकती हैं।
कैसे करें स्क्रब का उपयोग?
साफ हाथों से स्क्रब को चेहरे पर लगाएं।
करीब 30-60 सेंकड तक, चेहरे को सर्कुलर मोशन रगड़े।
अब गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
आखिर में साफ तौलिया से चेहरे को पोंछें।
मास्क का करें उपयोग
यह कहा जा सकता है कि हेल्दी स्किन यानी यंगर लुक। अगर आप 30 की उम्र में 25 जितनी जवां दिखना चाहती हैं, तो आपको चेहरे पर फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। फेस मास्क चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।इसलिए मास्क को स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। (ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क)
कैसे बनाएं मास्क?
फेस मास्क बनाने के लिए 1 कप चावल को पानी में कुछ देर भिगो लें।
चावल के पानी में पेपर टॉवल को 10 मिनट तक भिगने के लिए छोड़ दें।
अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
करीब आधे घंटे बाद अपना चेहरा साफ कर लें।
ये भी जानें
त्वचा में कोलेजन की कमी के कारण रिंकल्स की समस्या होने लगती है। इसलिए आपको अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है।
सीटीएम प्रोसीजर को स्किप न करें। चेहरे को रोजाना साफ करना चाहिए। क्लींजिंग के बाद टोनर और फिर मॉइश्चराइजर का उपयोग करें।
त्वचा पर किसी भी प्रोडक्ट का उपयोग करने से पहले जान लें कि उसमें क्या-क्या चीजें मिलाई गई हैं। यह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है या नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story