- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दमकती त्वचा के लिए...
लाइफ स्टाइल
दमकती त्वचा के लिए हल्दी, दूध और तुलसी का करें इस्तेमाल, पाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों सा निखार
jantaserishta.com
7 Jun 2025 10:47 AM IST

x
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की बेदाग और दमकती त्वचा देखकर हर कोई उनकी सुंदरता का राज जानना चाहता है। बहुत से लोगों को लगता है कि उनकी खूबसूरती के पीछे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कई एक्ट्रेसेज घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं। इन्हीं में से एक है 'हल्दी', आयुर्वेद में हल्दी को चमत्कारी औषधि माना गया है, खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और पिंपल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस नुस्खे को अपनाती हैं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने स्किनकेयर रूटीन में हल्दी को शामिल करती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ ब्यूटी टिप्स साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया कि वह चेहरे पर फ्रेशनेस और ग्लोइंग के लिए हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वह हल्दी को बेसन, दही या गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में लगाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर निखार बना रहता है।
उन्होंने एक और डीआईवाई बताया। मीरा ने कहा कि एक चम्मच शहद में दो चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। सिर्फ 20 मिनट इसे लगा रहने दें और फिर इसे धोकर साफ कर लें। इस नुस्खे से त्वचा चमकदार रहेगी।
इसके अलावा, मीरा स्किनकेयर के लिए कच्चा दूध का भी इस्तेमाल करती हैं। एक पुराने पोस्ट में उन्होंने फैंस के साथ टिप्स शेयर करते हुए बताया कि 3 से 4 चम्मच कच्चे दूध में रुई भिगोकर त्वचा पर लगाएं। त्वचा पर लगाने के बाद जब पहला कोट सूख जाए तब दूसरा कोट लगाएं। ये प्रक्रिया चार से पांच बार करें। इससे त्वचा जवां बनी रहती है।
मीरा स्किन को मुलायम रखने के लिए तुलसी का भी इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि तुलसी को बेहद गुणकारी माना गया है। तुलसी के कुछ पत्ते लेकर पानी में भिगो दें। रातभर पानी में भीगे रहने के बाद इन पत्तों को छानकर स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। इसे चेहरे पर स्प्रे करें। ये चेहरे की रेडनेस के साथ ही दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





