लाइफ स्टाइल

काले अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए इस्तेमाल करें ये सीरम

Admindelhi1
18 April 2024 2:30 AM GMT
काले अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए इस्तेमाल करें ये सीरम
x
शरीर के हर अंग पर बराबर ध्यान देना चाहिए

लाइफस्टाइल: अक्सर महिलाएं चेहरे की सफाई पर तो पूरा ध्यान देती हैं, लेकिन शरीर के बाकी अंगों को नजरअंदाज कर देती हैं। हालांकि, शरीर के हर अंग पर बराबर ध्यान देना चाहिए। शरीर के दूसरे अंगों की ओर कम ध्यान देने की वजह से शरीर के कुछ अंग काले पड़ जाते हैं। अंडरआर्म्स की बात करें तो कई बार ये स्किन टोन से कहीं ज्यादा काले दिखते हैं। गर्मियों के मौसम में डार्क अंडरआर्म्स शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स को हल्का करने के लिए ये होममेड सीरम लगाना शुरू कर दें।

डार्क अंडरआर्म्स को हल्का करने के लिए आपको चाहिए...

फिटकरी

गुलाब जल

ग्लिसरीन

कैसे बनाएं ये सीरम

इस सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी लें और इसे ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें। इसका एक बारीक पाउडर तैयार करना है। अब इस पाउडर में दो से तीन चम्मच ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं। इसका एक गाढ़ा सीरम बनाना है। जब ये तैयार हो जाए तो इसे एक बोतल में निकाल लें। इस सीरम को सुबह नहाने के बाद या शाम को लगाया जा सकता है।

डार्क अंडरआर्म्स से निपटने के लिए इन आदतों को बदलें

- कई महिलाएं अंडरआर्म्स से बाल हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम या रेजर का इस्तेमाल करती हैं। जिससे त्वचा काली पड़ सकती है। ऐसे में आप चाहें तो रीका वैक्सिंग करवाना शुरू कर सकती हैं, क्योंकि इससे कालापन काफी हद तक दूर हो जाता है। हालांकि, जितना हो सके वैक्स कम ही करें। अंडरआर्म्स को साफ रखें और सुबह-शाम इस सीरम को लगाएं।

- गर्मियों में अंडरआर्म्स में पसीना आ सकता है। ऐसे में इसे नियमित रूप से साफ करें। टाइट कपड़े पहनने से बचें और रात को सोने के लिए ढीले कपड़े कैरी करें।

- कई लोग नहाने के बाद परफ्यूम स्प्रे करना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा में जलन और कालापन हो सकता है।

- अंडरआर्म्स के बाल साफ करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करना भी बेकार है। इससे बचें।

Next Story