लाइफ स्टाइल

लंबे बालों के लिए इस तेल का इस्तेमाल, जानें अन्य फायदे

Tulsi Rao
14 Sep 2021 12:38 PM GMT
लंबे बालों के लिए इस तेल का इस्तेमाल, जानें अन्य फायदे
x
अपनी दादी और नानी को ये कहते हुए सुना होगा की लंबे और मजबूत बालों के लिए तेल लगाना बहुत जरूरी है। हालांकि अपने व्यस्त दिनचर्या में आपके लिए तेल लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई बार आपने अपनी दादी और नानी को ये कहते हुए सुना होगा की लंबे और मजबूत बालों के लिए तेल लगाना बहुत जरूरी है। हालांकि अपने व्यस्त दिनचर्या में आपके लिए तेल लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है। अब बात जब आती है मजबूत बालों के लिए कौन सा तेल लगाया जाएं तो हर किसी की जुबां पर सरसों के तेल का नाम आ जाता है। अब बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने बचपन में बालों में सरसों का तेल लगाया होगा। पूराने इलाजों में सरसों के तेल को काफी औषधीय माना जाता है। इसके इलाज से कई समस्याओं के इलाज के लिए मददगार देखा गया है। बालों के लिए भी सरसों का तेल अच्छा माना जाता है।माना जाता है कि सरसों का तेल बालों का झड़ना, कमजोर और बेजान बाल जैसी समस्या के लिए फायदेमंद है।

1) सरसों के तेल में पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। इससे हालों का झड़ना या पतले बालों की समस्या से राहत मिलती है।
2) सरसों का तेल प्राकृतिक कंडीशनर है, जो आपके बालों को घना और हेल्दी लुक देता है। इसके इस्तेमाल से बाल मुलायम, रेशमी और घने नजर आते हैं।
3) सरसों के तेल में स्टिम्युलेंट होता है, जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है।
4) बालों की ग्रोथ में भी सरसों का तेल फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।
-5) इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। ये सिर की स्किन से बैक्टीरिया और फंगस से बचाते हैं।


Next Story