लाइफ स्टाइल

फ्रिजी बालों के लिए ट्रीटमेंट के बजाय इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क

SANTOSI TANDI
28 July 2023 7:17 AM GMT
फ्रिजी बालों के लिए ट्रीटमेंट के बजाय इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क
x
इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क
हमारे बाल कई कारण से फ्रिजी हो जाते हैं। फ्रिजी बाल देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इनमें अच्छा हेयरस्टाइल भी नहीं बनता है। इसलिए बालों को फ्रिज-फ्री रखना जरूरी होता है। बाल उड़े-उड़े न रहे, इसके लिए आपको हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
शहद और नींबू से कैसे बनाएं हेयर मास्क
मानसून के मौसम में बाल बेहद फ्रिजी हो जाते हैं। ऐसे में आप शहद और नींबू की मदद से हेयक मास्क बना सकती हैं। मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में 2 चम्मच नींबू और एक कप पानी डालें। लीजिए
बालों में कैसे करें हेयर मास्क का उपयोग?
इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले बालों को अच्छे से धो लें।
कंडीशनर लगाना न भूलें। अब इस मास्क को बालों में लगाएं।
मास्क को बालों की लंबाई में लगाएं। करीब 10 मिनट तक बालों में मास्क को लगा रहने दें।
बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जेल से बनाएं हेयर मास्क
बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है। बालों की ड्राईनेस से लेकर फ्रिजीनेस को कम करने के लिए कई तरीकों से एलोवेरा जेल का उपयोग किया जा सकता है। एलोवेरा से हेयर मास्क बनाने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो-
आप फ्रेश या बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं।
क्वार्टर कप एलोवेरा जेल में क्वार्टर कप जोजोबा ऑयल डालें।
अब चम्मच की मदद से दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इस मास्क का उपयोग आप बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए कर सकती हैं। लीजिए बन गया होममेड हेयर मास्क।
हेयर मास्क उपयोग करने का तरीका
एक पुराने पड़े ब्रश से बालों में हेयर मास्क लगा लें।
स्कैल्प को भी मास्क से अच्छे से कवर कर लें।
अब बालों को शैंपू और कंडीशनर से वॉश कर लें।
बालों में एलोवेरा जेल और जोजोबा ऑयल लगाने के फायदे
बालों में एलोवेरा जेल लगाने से यह मुलायम हो जाते हैं। एलोवेरा जेल और बादाम के तेल को मिक्स करके,बालों में लगाने से यह अच्छे होने लगेंगे।
अगर आप रूसी की समस्या से जूझ रही हैं, तो बालों में जोजोबा ऑयल लगाने से फायदा होगा।
हीट के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। आर्टिफिशियल हीट से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बालों में जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए भी एलोवेरा जेल और जोजोबा ऑयल काम आता है।
फ्रिजी बालों के लिए टिप्स
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Next Story