लाइफ स्टाइल

चेहरे पर इस्तेमाल करें ये फेस पैक, चांद सा चमकेगा चेहरा

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 7:27 AM GMT
चेहरे पर इस्तेमाल करें ये फेस पैक, चांद सा चमकेगा चेहरा
x
चांद सा चमकेगा चेहरा
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे भी कई बार स्किन ग्लोइंग की जगह डल होने लगती है। इसकी वजह होती है अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के कारण। ऐसे में आपको जरूरत है कुछ ऐसे घरेलू फेस पैक की जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी डल स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है और इस्तेमाल करने में भी ये काफी आसान होता है।
चंदन पाउडर और रोज वाटर फेस पैक
चेहरे पर लगाने के लिए कई सारे फेस पैक आपको बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर तैयार करके भी लगा सकती हैं। इससे आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन मिलेगी। इसी के साथ स्किन पर अलग सा निखार आएगा।
फैस पैक को कैसे करें इस्तेमाल
इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर डालना है।
फिर इसमें रोज वाटर मिक्स करना है।
अब इसे अच्छे से मिक्स करना है।
इसके बाद 15-20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाना है।
फिर इसे सूखने देना है।
जब ये अच्छे से सूख जाए तो पानी से चेहरे (चेहरे के निखार के लिए फेस पैक) को साफ कर लेना है।
इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग बन जाएगी।
दालचीनी और शहद फेस पैक
घर पर आप दालचीनी और शहद फेस पैक घर पर बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस सही तरीके से बनाना है।
इसके लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर लेना है।
अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाना है।
फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
इसके बाद अपने चेहरे पर लगाना है और 15-20 मिनट के लिए लगे रहने देना है।
फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लेना है।
इसे लगाने से स्किन पर मौजूद दाग धब्बे खत्म हो जाएंगे और स्किन (ग्लोइंग स्किन के लिए नुस्खे) ग्लोइंग लगेगी।
इस तरीके के फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ यहां बताई गई टिप्स को फॉलो करना है। इनका इस्तेमाल आप महीने में 2 बार करेंगी तभी आपकी स्किन ग्लोइंग लगेगी।
नोट: इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले एक बार अपने स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। तभी इनका इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story