- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- त्वचा पर चमक लाने के...
![त्वचा पर चमक लाने के इस उबटन का करे इस्तेमाल त्वचा पर चमक लाने के इस उबटन का करे इस्तेमाल](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/03/19/2670681-13.webp)
x
त्वचा पर चमक लाने के लिए आप देसी उबटन का उपयोग कर सकते हैं
त्वचा पर चमक लाने के लिए आप देसी उबटन का उपयोग कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप चेहरे सहित पूरे शरीर को साफ कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि उबटन को लगाने से स्किन पर किसी प्रकार का साइड-इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहता है। साथ ही यह स्किन पर निखार लाने में सहायक होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है बेसन और बादाम से कैसे उबटन बनाया जा सकता है?
उबटन बनाने के लिए सामग्री:-
- बादाम
- बेसन
- मुल्तानी मिट्टी
- गुलाब की पत्तियां
- बादाम का तेल
- गुलाब जल
ऐसे बनाएं:-
- इसे बनाने के लिए बादाम एवं गुलाब की पत्तियों को अच्छे से पीस लें।
- अब बेसन, मुल्तानी मिट्टी, बादाम एवं गुलाब का पाउडर मिलाएं।
- इस ड्राई पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें एवं फिर इसमें बादाम का तेल मिलाएं।
- अब स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसमें गुलाब जल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्चे से मिश्रित करें। उबटन तैयार है।
ऐसे लगाएं :-
उबटन लगाने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। बस साफ चेहरे पर थोड़ा-थोड़ा उबटन लगाएं तथा फिर 5-7 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उबटन से चेहरा साफ करने के लिए आपको ठीक उसी प्रकार हाथ चलाने हैं जैसे आप स्क्रब करते वक़्त करते हैं। उबटन का उपयोग पूरे शरीर में कर सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story