लाइफ स्टाइल

लिपस्टिक अधिक समय तक टिकाए रखने के लिए इस टिप्स का करें इस्तेमाल

Ritisha Jaiswal
13 Oct 2021 5:43 PM GMT
लिपस्टिक अधिक समय तक टिकाए रखने के लिए इस टिप्स का करें इस्तेमाल
x
काजल, आईलाइनर व लिपस्टिक तो हर लड़की लगाना पसंद करती है। इसे वे अपनी डेली रूटीन में भी लगाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | काजल, आईलाइनर व लिपस्टिक तो हर लड़की लगाना पसंद करती है। इसे वे अपनी डेली रूटीन में भी लगाती है। इससे सिंपल व नेचुरल लुक मिलता है। इसके साथ चेहरा साफ व ग्लोइंग नजर आता हैं। मगर बात होंठों की करें तो कई लड़कियों के लिप्स पतले होते हैं। इसके साथ ही कई लड़कियों को लॉग लास्टिंग लिपस्टिक भी जल्दी उतर जाने या फीकी पड़ने की परेशानी होती है। ऐसे में आप इस समस्या से बचने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट में लिप लाइनर शामिल कर सकती है। जी हां, लिप लाइनर लगाने से आपको होंठों को सही शेप मिलने से लेकर लंबे समय तक लिपस्टिक टिकाएं रखने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं लिप लाइनर इस्तेमाल करने के अन्यगिनत फायदे...

अगर आपकी लिपस्टिक भी कम समय में ही फीकी या उतर जाती है तो आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपके लिप्स और भी मोटे व सुंदर लगेंगे। साथ ही लिपस्टिक देर तक लगी रहेगी।
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले होंठों पर लिप लाइनर से आउटलाइन करें। उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। आप ब्रश‌ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद अपना मन-पसंद लिपस्टिक का शेड लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी। साथ ही आपके होंठ सुंदर व अट्रैक्टिव नजर आएंगे।
होंठों को दे वॉल्यूम
हर लड़की को मोटे तौर फुलर लिप्स पसंद आते हैं। मगर पतले होंठ चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ने का काम करते हैं। मगर आप लिप लाइनर की मदद से होंठों को सही शेप देकर इसे और भी सुंदर बना सकती है। इसके लिए अपने लिपस्टिक के शेड से मैचिंग लिप लाइनर चुनें। पहले अपने अपर और लोअर लिप पर लाइनिंग करें। उसके बाद लाइनर से फिल कर लें। इसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो ग्लॉसी लिप शेड्स भी लगा सकती है।
पतले और अनईवन होंठों को शेप में करें
आप लिप लाइनर की मदद से अपने पतले और अनईवन होंठों को शेप में कर सकती है। इससे आपको होंठों को परफेक्ट शेप आसानी से मिल जाएगी। आप चाहे तो नेचुरल से थोड़ा डार्क लिप लाइनर यूज कर सकती है। इससे आपको होंठों अच्छा व डिफाइन्ड लुक मिलेगा।
लिक्विड लिपस्टिक फैलने से रोकने का तरीका
आज की लड़कियां लिक्विड लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद करती है। यह लगाने में आसान होती है। साथ ही यह ग्लोसी व लंबे समय तक टिकने वाली होती है। मगर यह अक्सर लिप्स के किनारों से फैल जाती है। इससे बचने के लिए आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह होंठों पर बाउंड्री का काम करता है। ऐसे में लिपस्टिक फैलने का खतरा कम रहता है।
मेट लिप्स का लुक देगा
आज भी मेट लिप्स ट्रेंड में है। ऐसा लुक पाने के लिए लिप लाइनर आपकी मदद कर सकता है।‌‌ असल में, लिप लाइनर में मेट फार्मूला पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक लिपस्टिक टिकी रहने में मदद मिलती है। इसके लिए पहले होंठों को लिप लाइनर से शेप दें। बाद में इसमें लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके होंठों को मेट फिनिश मिलेगी। इसके अलावा आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक बरकरार रहेगी
ऐसे करें सही लिप लाइनर का चुनाव
आपको मार्किट में अलग-अलग वैरायटी की लिप लाइनर आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने मनपसंद कलर का लिप लाइनर खरीद सकती है। इनमें पेंसिल लिप लाइनर लड़कियों की पहली पसंद होती है। इसे आप आसानी से शार्प करके इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे डार्क या लिपस्टिक शेड से मैचिंग कलर का खरीदना बेस्ट रहेगा।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story