लाइफ स्टाइल

नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल

Subhi
24 July 2021 6:15 AM GMT
नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल
x
आधुनिक समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। फेशियल करवाते हैं और ब्यूटी क्रीम लगाते हैं। हालांकि, इन सब चीज़ों से खूबसूरती तो बढ़ती है |

आधुनिक समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। फेशियल करवाते हैं और ब्यूटी क्रीम लगाते हैं। हालांकि, इन सब चीज़ों से खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन महज कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से बेजान दिखने लगता है। वहीं, कई लोगों के चेहरे पर इन चीज़ों का साइड इफ़ेक्ट भी दिखता है। जबकि, कई लोगों को मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में हमेशा त्वचा की देखभाल प्राकृतिक तरीके से करनी चाहिए। अगर आपकी त्वचा भी बेजान है और आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आप इन प्राकृतिक और घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। आइए जानते हैं-

जायफल का करें यूज़

स्किन विशेषज्ञों की मानें तो जायफल खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। आयुर्वेद में जायफल को औषधि रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक होते हैं। त्वचा की खूबसूरती के लिए जायफल को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जबकि हल्के हाथों से फेस मसाज करें। इसके इस्तेमाल से जल्द ही बेजान त्वचा में निखार आता है।

ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करें

ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से वजन कम होता है। जबकि कई अन्य रोगों में भी यह फायदेमंद हैं। साथ ही त्वचा की खूबसूरती के लिए ग्रीन टी कारगर उपाय है। इसके लिए ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें। जब टी बैग ठंडा हो जाए, फिर इसमें ब्राउन शुगर और क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।10 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। आप चाहे तो इस उपाय को सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

जैतून तेल और शहद

जैतून तल सुंदरता के लिए वरदान है। इसका उपयोग आप ग्लोइंग स्किन के लिए कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस, जैतून तेल और शहद को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। अब जीरो शेप में अपने हल्के हाथों से फेस मसाज करें। आप चाहे तो बेसन, शहद और जैतून के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपकी खूबसूरती में एक्स्ट्रा निखार आ सकता है।



Next Story