लाइफ स्टाइल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल...जाने कैसे

Subhi
5 April 2021 5:55 AM GMT
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल...जाने कैसे
x
आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग सभी जतन करते हैं।

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग सभी जतन करते हैं। फेशियल करवाते हैं और ब्यूटी क्रीम लगाते हैं। हालांकि, इन सब चीज़ों से खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन महज कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से बेजान दिखने लगता है। जबकि कई लोगों के चेहरे पर इन चीज़ों का साइड इफ़ेक्ट भी दिखता है। ऐसे में हमेशा त्वचा की देखभाल प्राकृतिक तरीके से करनी चाहिए। अगर आपकी त्वचा भी बेजान है और आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आप इन प्राकृतिक और घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। आइए जानते हैं-

ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करें
ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से वजन कम होता है। जबकि कई अन्य रोगों में भी यह फायदेमंद हैं। साथ ही त्वचा की खूबसूरती के लिए ग्रीन टी कारगर उपाय है। इसके लिए ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें। जब टी बैग ठंडा हो जाए, फिर इसमें ब्राउन शुगर और क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।10 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। आप चाहे तो इस उपाय को सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।
जैतून तेल और शहद
जैतून तेल सुंदरता के लिए वरदान है। इसका उपयोग आप ग्लोइंग स्किन के लिए कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस, जैतून तेल और शहद को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। अब जीरो शेप में अपने हल्के हाथों से फेस मसाज करें। आप चाहे तो बेसन, शहद और जैतून के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपकी खूबसूरती में एक्स्ट्रा निखार आ सकता है।
जायफल का करें यूज़
स्किन विशेषज्ञों की मानें तो जायफल खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। आयुर्वेद में जायफल को औषधि रूप में इस्तेमाल किया जातारहा है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक होते हैं। त्वचा की खूबसूरती के लिए जायफल को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जबकि हल्के हाथों से फेस मसाज करें। इसके इस्तेमाल से जल्द ही बेजान त्वचा में निखार आता है।


Next Story