लाइफ स्टाइल

मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 6:53 AM GMT
मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल
x
घरेलू चीजों का इस्तेमाल
मेहंदी लगाना हम सभी पसंद करते हैं और इसके अनेक तरह के डिजाइन व लगाने के तरीके आपको सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं मेहंदी को हर शादी व त्यौहारों के लिए हाथों व पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है।
कहते हैं कि मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि जितना आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा होकर आपके हाथों पर रचेगा, उतना ही आपका जीवनसाथी आपसे प्यार करेगा, लेकिन अब ये कितना सच है वो हम तो नहीं जानते हैं।
जीवनसाथी प्यार करें या नहीं, लेकिन हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा नुस्खा जिसकी मदद से आप अपने हाथों में लगी मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर पाएंगी और अपने लुक में चार चांद लगा पाएंगी।
मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए क्या करें?
हाथों में लगी मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए सबसे पहले सुखी हुई मेहंदी को हल्के हाथों से आपस में रगड़कर उतार लें।
इसके बाद 5 से 6 लॉन्ग की कलियां लें। (मेहंदी के आसान डिजाइंस)
इन्हें फ्राइंग पैन में रखकर आप धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक भून लें।
अब इसमें से निकलने वाले धुएं से अपने हाथों को सेख लें।
करीब 5 से 10 मिनट तक आप इसी तरह से हाथों को भुनी हुई लॉन्ग के धुएं में सेखें।
इसके बाद आप हाथों में बाम को लगाकर मसाज करें।
करीब 5 मिनट तक इसी तरह से बाम की मदद लेकर मसाज करने के बाद कुछ ही देर में आपके हाथों में लगी बाम स्किन के अंदर तक चली जाएगी।
इस घरेलू नुस्खे की मदद से आपके हाथों में लगी मेहंदी महज कुछ ही देर में रचने लगेगी।
मेहंदी लगाते समय न करें ये गलतियां
मेहंदी लगाने के बाद पानी से बिल्कुल भी धोये अन्यथा आपके हाथों पर लगी मेहंदी जरा भी नहीं रचेगी और रंग फीका नजर आने लगेगा।
डिजाइन के लिए आप बारीक डिजाइन वाली मेहंदी को लगाएं। ऐसा करने से हाथों और पैरों पर बना मेहंदी का एक-एक डिजाइन और पैटर्न खिलकर नजर आने लगेगा।
मेहंदी को साफ करने के लिए आप इसके सूखने के बाद दोनों हाथों को आपस में रगड़कर उतारें।
मेहंदी को गाढ़ा करने के लिए आप सरसों के तेल और नींबू-चीनी के घोल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story