लाइफ स्टाइल

बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन फलों का उपयोग करे

Subhi
16 Aug 2021 3:25 AM GMT
बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन फलों का उपयोग करे
x
बरसात के दिनों में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए मानसून में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है

बरसात के दिनों में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए मानसून में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। डॉक्टर्स बरसात के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। साथ ही डाइट में हरी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अगर आप भी बरसात के मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना इन फलों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

नाशपाती खाएं

बरसात के मौसम में बाजार में नाशपाती आसानी से मिल जाती है। इस फल में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नाशपाती विटामिन-सी का प्रमुख स्त्रोत है। एक नाशपाती में 12 फीसदी विटामिन-सी होता है। इसके अलावा, नाशपाती में फाइबर भी पाया जाता है। ये सभी औषधीय गुण नाशपाती में पाए जाते हैं। आप स्नैक के रूप में नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, कब्ज की समस्या से निजात मिलता है और बदलते मौसम में होने वाली संक्रामक रोगों का खतरा कम हो जाता है।

जामुन खाएं

जामुन का स्वाद मीठा और कड़वा होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज और पेट सबंधी विकारों में फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही जामुन किडनी और लिवर के लिए भी गुणकारी होता है। इसमें कई एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो बरसात के दिनों में सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। जामुन में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से सूजन और पुराने रोगों में आराम मिलता है।

सेब खाएं

अंग्रेजी में एक कहावत है-'एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे' यानी रोजाना एक सेब खाने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। यह एक ऐसा फल है, जो सालों भर बाजार में मिलता है। इसमें विटामिन-ए, बी1, बी2, आयोडीन, कैल्शियम, आयरन पाए जाते हैं। बरसात के दिनों में मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए सेब जरूर खाएं। आप चाहे तो सेब के के रस सेवन कर सकते हैं।




Next Story