- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ग्लोइंग स्किन के लिए...

x
चायपत्ती का इस्तेमाल कर फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं।
अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ करते हैं, इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं, चायपत्ती से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। जी हां, आप त्वचा को निखारने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करते हैं। आइए जानते हैं, ग्लोइंग स्किन के लिए आप चायपत्ती का कैसे इस्तेमाल करें।
- पिंपल की समस्या से राहत पाने के लिए आप चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच चावल के आटे में टमाटर का रस और एक चम्मच चायपत्ती मिलाएं। इन सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
- चेहरे पर निखार लाने के लिए आप चायपत्ती से बनी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चायपत्ती को उबाल लें। अब इसका पानी अलग कर लें। इस चायपत्ती में चावल का आटा, शहद, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं, अब अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रब करें, 10 मिनट बाद पानी से धो लें।
- आप चायपत्ती से कोहनी और घुटनों का कलापन दूर कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चायपत्ती को धूप में सूखा लें, अब इसे पीस लें। इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं, पानी की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण से कोहनी और घुटनों की स्क्रब करें, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
- चायपत्ती का इस्तेमाल कर फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच चायपत्ती लें, इसमें एक चम्मच ओट्स और नारियल तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें, अब इससे फटी एड़ियों पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story