लाइफ स्टाइल

दाँतों का पीलापन दूर करने के लिए करें चक्र फूल का उपयोग

Apurva Srivastav
12 Feb 2023 1:46 PM GMT
दाँतों का पीलापन दूर करने के लिए करें चक्र फूल का उपयोग
x
फ्लू जैसी बिमारियों से बचने के लिए आप चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चक्र फूल स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके औषधीय गुण शरीर की कई प्रकार की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि चक्र फूल के अनोखे फायदे कौन-कौन से होते हैं।
1.) चक्र फूल के फायदे बेहतर पाचन क्रिया में
पाचन क्रिया ख़राब होने से मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ जाता है। पाचन तंत्र बिगड़ने से हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे कब्ज, गैस, पेट का फूलना, पेट में सूजन, पेट में दर्द, खट्टी डाकरें आदि।
चक्र फूल एक ऐसा औषधीय मसाला है जो पाचन तंत्र को मजबूत और शक्तिशाली बनाने में मदद करता हैं। चक्र फूल शिशु और व्यसक दोनों के पेट के लिये बहुत फायदेमंद होता है। चक्र फूल को दूध या पानी के साथ उबालकर सेवन किया जा सकता है।
2.) चक्र फूल के लाभ फ़्लू को रोंकने में
आजकल दिन प्रतिदिन हमारा वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है जिससे कारण कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा रहता है। फ्लू एक प्रकार का संक्रमण होता है जो किसी को भी हो सकता हैं।
फ्लू जैसी बिमारियों से बचने के लिए आप चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फूल चक्र मे शिकिमिक एसिड नामक रसायन मौजूद होता है जो एक प्रकार का शक्तिशाली एंटीवायरल है। ये रसायन बैक्ट्रिया संक्रमण और फ्लू जैसी बिमारियों से बचाने में मदद करता है।
3.) चक्र फूल के फायदे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में
हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते है। LDL कोलेस्ट्रॉल और HDL कोलेस्ट्रॉल। LDL कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है तो दूसरी तरफ HDL कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।
शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ह्रदय, मस्तिष्क, किडनी आदि पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही अन्य कई प्रकार के गंभीर रोग होने का खतरा रहता है। चक्र फूल में कई प्रकार के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
4.) चक्र फूल करे दाँतों का पीलापन दूर
दाँतों का पीलापन होना एक आम समस्या है। लेकिन इसके चलते व्यक्ति को लोगो के सामने शर्मिन्दगी महसूस होती है। दाँतों का पीलापन होने से व्यक्ति खुलकर बात करने और हसने से भी शर्माता है। कई लोग दाँतों का पीलापन हटाने के लिए कई उपाय करते हैं लेकिन फिर भी अपने दांतों को चमकाने में पूरी तरह सफलता नहीं मिलती हैं।
आपको बता दें दाँतों का पीलापन दूर करने के लिए चक्र फूल बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके लिए सूखे नींबू के छिलका और संतरा के सूखे छिलका को बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में चक्र फूल का पाउडर मिलाकर दिन में दो या तीन बार मंजन करने से दाँतों का पीलापन दूर हो जाता है।
5.) चक्र फूल के गुण करें हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित
आज के समय में ज्यातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। आपको बता दे कि ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना दोनों शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होना चाहिए।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो इसे नियंत्रित करने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरसल फूल चक्र में शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीस्पास्मोडिक गुण पाया जाता है जिसका इस्तेमाल चाय के रूप में कर सकते हैं।
6.) चक्र फूल के फायदे हृदय रोग में
ह्रदय हमारे शरीर एक मत्वपूर्ण अंग होता हैं जिसको स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है। आजकल ह्रदय से सम्बंधित रोग अधिक देखने को मिल रहे हैं जिसके कारण दिल में छेद, दिल का दौरा या हार्ट अटैक जैसे गंभीर बीमारियाँ होने का खतरा रहता है।
ह्रदय रोग होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत खान पान, अनियमित दिनचर्या, अधिक वजन का होना, धूम्रपान करना, व्यायाम नहीं करना, अत्यधिक तनाव में रहना, ह्रदय धमनी में कोलस्ट्रोल का जमना आदि। ह्रदय से संबंधित रोगों से बचने के लिए चक्र फूल का सेवन बेहद फायदेमंद रहता है।
7.) चक्र फूल है लाभकारी अच्छी नींद के लिए
रोजाना हर व्यक्ति को कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए है। जब व्यक्ति को सही तरीके से नींद नहीं आती है तो उसे अनिद्रा रोग कहा जाता है। अनिद्रा की बीमारी से आजकल कई लोग जूझ रहें हैं जिन्हें चैन से नींद नहीं आती है। अनिद्रा के कारण मानसिक रोग के साथ-साथ शारीरिक रोग भी होने का खतरा रहता है।
अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले इसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story