लाइफ स्टाइल

गुलाबी रंगत पाने के लिए इस तरह करें गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल

Shubhra Nandy
15 April 2021 7:54 AM IST
गुलाबी रंगत पाने के लिए इस तरह करें गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल
x
अपनी खूबसूरती और खुशबू से मन मोह लेने वाला गुलाब का फूल आपका रूप भी निखारता है।

अपनी खूबसूरती और खुशबू से मन मोह लेने वाला गुलाब का फूल आपका रूप भी निखारता है। सौंदर्य निखारने के लिए इसे कैसे इस्तेमाल करें, जानिएः

1. चौथाई कप सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ियां का चूरा, एक टीस्पून हल्दी, दो टेबलस्पून चंदन पाउडर, चार-पांच टेबलस्पून गुलाबजल को एक बोल में मिला लें। मिश्रण को चेहरे एवं गर्दन पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। डेड स्किन दूर होगी। चेहरे पर चमक आएगी।
2. एक बोल में चौथाई कर सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ियों का चूरा, दो टेबलस्पून योगर्ट, एक टेबलस्पून बेसन, दो टेबस्पून गुलाब जल को अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर क्रमशः कच्चे दूघ आर पानी से धोएं। त्वचा खिल उठेगी।
3. बोल में 4 टेबलस्पून फिल्टर्ड पानी लें और उसमें 8-10 गुलाब की पंखुड़ियां भिगो दें। लगभग तीन घंटे बाद पंखुड़ियां पानी में मसलें और उसमें एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। मिश्रणा को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। स्किन साफ हो जाएगी।
4. चौथाई कप गुलाब की पंखुड़ियां और चौथाई कर ओट्स को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। मिश्रण को बोल में निकालें और उसमें एक टेबलस्पून कच्चा दूध व थोड़ा-सा पानी मिलाएं। मिश्रण को चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें। त्वचा में निखार आएगा।
5. आधा कप गुलाब की पंखुड़ियों में थोड़ा-सा ठंडा कच्चा दूध मिलाकर मिक्सी में पीस लें। पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और लगभग आधे घंटे बाद पानी से चेहरा धो लें।
6. अगर स्किन ऑयली हो तो एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर में आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं और सूखने पर सादे पानी से चेहरा धो लें, फायदा मिलेगा।
7. एक टीस्पून गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट, एक टीस्पून संतरे के छिलके का पाउडर, एक टीस्पून दही को एक बोल में अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। त्वचा खिल उठेगी।
8. चार-पांच गुलाब की पंखुड़ियों को आधा कप दूध में रात भर भिगोएं। सुबह इसे पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आप इसे रोज़ रात में भी लगा सकते हैं।
9. रात को बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां अलग-अलग बोल में भिगो लें। सुबह को दोनों चीज़ें अलग-अलग मिक्सी में पीसने के बाद एक बोल में अच्छी तरह मिलाएं। पेस्ट को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें।


Next Story