- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चेहरे के मुंहासों को...
लाइफ स्टाइल
चेहरे के मुंहासों को दूर करने के लिए करें लाल चंदन का इस्तेमाल
Rani Sahu
26 July 2022 11:53 AM GMT

x
लाल चंदन का यूज़ करने से स्किन को ठंडक मिलती है
लाल चंदन का यूज़ करने से स्किन को ठंडक मिलती है। लाल चंदन की लड़की का इस्तेमाल दवाओं को बनाने के लिए भी करते है। दरअसल लाल चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन में दाग-धब्बे,मुंहासे आदि समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आप भी अगर मुंहासे को दूर करने का कोई अच्छा इलाज ढूंढ रह हैं तो लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि लाल चंदन का इस्तेमाल करने के क्या-क्या आपको फायदे हैं।
लाल चंदन का इस तरह से आप इस्तेमाल कर सकते -
* लाल चंदन का लेप लागए
लाल चंदन की लकड़ी को पानी में घिसकर लेप तैयार कर लें और फिर साफ चेहरे पर मुंहासे वाली जगह पर इस लेप को 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें। बता दे लाल चंदन लकड़ी के लेप से स्किन में सूजन भी दूर होती है. मुंहासे वाली जगह सूजन या दर्द महसूस हो तो लाल चंदन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होगा।
* लाल चंदन और हल्दी का यूज़ -
मुंहासे की दिक्कत को दूर करने के लिए आप लाल चंदन पाउडर में हल्दी मिलाकर मुंहासे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और साथ ही आपके मुंहासे ठीक हो जाएंगे। वहीं आपको बता दें लाल चंदन पाउडर में नींबू का रस और कपूर मिलाकर लगाने से मुंहासे के हिस्से में होने वाली खुजली की दिक्कत से भी राहत मिलेगी।
*लाल चंदन पाउडर और नारियल तेल का यूज़ -
लाल चंदन के पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर भी मुंहासे पर आप लगा सकते हैं, इससे भी मुंहासे ठीक होते हैं. मुंहासे की दिक्कत को दूर करने के लिए आप 2 से 4 ग्राम चंदन के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
*नीम का पेड़ और लाल चंदन-
लाल चंदन के पाउडर को पीसकर आप पाउडर बना लें और उस पाउडर को नीम की पत्तियों के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें।इससे आपकी मुंहासे की समस्या दूर हो जाएगी।

Rani Sahu
Next Story