- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Growth के लिए ऐसे...
लाइफ स्टाइल
Hair Growth के लिए ऐसे करें प्याज का इस्तेमाल, बालों की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा
Rani Sahu
12 Jan 2023 11:30 PM IST

x
वर्तमान का लाइफस्टाइल, खान-पान और बढ़ते प्रदूषण का आपकी सेहत के साथ-साथ बालों पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। इससे आपके बाल पतले, टूटने, सफेद, डेंड्रफ से भरे नजर आते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बालों की हर एक परेशानी को दूर करने के लिए प्याज के नुस्खे लेकर आए हैं।
इन घरेलू नुस्खों को आजमाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है साथ ही बाल लंबे, घने और मजबूत होने का सपना भी पूरा हो जाता है। प्याज में सल्फर की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना बंद हो जाता है। तो चलिए जानते हैं हेयर ग्रोथ के लिए प्याज का कैसे इस्तेमाल करें।
कोकोनट ऑयल और प्याज
एक बाउल में 2चम्मच प्याज का रस लेकर उसमें 2चम्मच नारियल तेल डाल दें। फिर आप इसको हल्का सा गर्म कर लें और बालों में लगाकर मसाज करें। फिर इसे करीब आधा घंटा लगाकर बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ने लगती है।
अंडा और प्याज
एक बाउल में एक चम्मच प्याज का रस, एक पूरा अंडा और रोजमेरी या फिर लैवेंडर ऑयल की 2से 3बूंदे डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने पूरे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 20से 30मिनट तक लगाकर धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और मजबूत होंगे।
अदरक और प्याज
बालों के लिए अदरक और प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इसके लिए एक बाउल में 2चम्मच अदरक का रस और 2चम्मच ही प्याज का रस डालकर मिला लें। फिर इस मिक्चर को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करके आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story





