- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बालों और त्वचा के लिए...

x
आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे जैतून का तेल हमारे लिए उपयोगी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऑलिव ऑयल को हम ना केवल खाने में प्रयोग करते है। बल्कि यह हमारी स्किन और बालों के लिए भी बहुत तरीके से फायदेमंद होते है। ऑलिव ऑयल को जैतून का तेल भी कहा जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे लिए कई तरीके से मददगार होते है। आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे जैतून का तेल हमारे लिए उपयोगी है।
जैतून के तेल के स्किन के लिए फायदे
एंटी एजिंग की तरह करता है काम
ऑलिव ऑयल के प्रयोग से स्किन में कसाव आने लगता है। इसके साथ ही यह एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। यह स्किन को अंदर से साफ करके डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। आप इसे हल्के-हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्किन में लगा सकती हैं।
क्यूटिकल के लिए कर सकती हैं इस्तेमाल
आप घर पर मेनिक्योर या फिर नाखूनों की सही तरीके से देखभाल करने में कर सकती हैं। ये नेल्स को नेचुरल कलर देने में मददगार होता है। साथ ही नाखूनों को टूटने से भी बचाता है।
नमी बनाए रखने में करता है मदद
आप स्किन में नमी बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकती है। यह फटी एड़ियों, कोहनी , घुटने के रूखेपन को कम करने में मददगार होता है।
जैतून के तेल के बालों के लिए फायदे
हेयर ग्रोथ में करता है मदद
ऑलिव ऑयल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह आपके हेयर ग्रोथ में काफी मदद करता है। इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोर में थोड़ा सा जैतून का तेल ले लें। फिर इसे गैस में थोड़ा सा गुनगुना कर लें। अब इसे बालों और स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। आप इसे रात में सोते समय लगाएं और बालों को सुबह धो लें। (ऑलिव ऑयल का प्रयोग)
ड्राई स्कैल्प के लिए होता है रामबाण
अगर आपका स्कैल्प में ड्राईनेस है, तो आप जैतून का तेल प्रयोग कर सकती हैं। इसके साथ ही आपको इससे कई तरह की समस्या से छुटकारा मिल सकता है जैसे स्कैल्प में खुजली होना, डैंड्रफ। आप इसके लिए गुनगुना या फिर नॉर्मल जैतून के तेल को लगा सकती हैं।
नेचुरल कंडीशनर की तरह करता है काम
जैतून का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते है जो हमारे बालों को पोषण देकर शाइनी बनाने में मदद करता है।
Next Story