- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नीम के पत्ते का उपयोग...

x
नीम के पत्ते का उपयोग भारत में हजारों सालों से किया जाता रहा है। कड़वाहट से भरे इस नीम के पत्ते के फायदे जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। अनेक रोगों को दूर करने की क्षमता के कारण इसे 'दावा' (जड़ी बूटी) भी कहा जाता है। नीम की पत्तियों से लेकर इसकी छाल तक, शरीर से जुड़ी कई छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल हमेशा से किया जाता रहा है। वहीं कई लोग नीम की पत्तियों को भी खाने में शामिल करते हैं।
बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर: नीम को बालों के लिए एक अच्छा नेचुरल कंडीशनर माना गया है। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलती है।
जलने पर मरहम का काम करता है: नीम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं इसलिए नीम की पत्तियों को पीसकर शरीर के किसी भी हिस्से पर लगाने से जलन से राहत मिलती है और घाव नहीं बढ़ता है।
कान के दर्द से दिलाए राहत नीम का तेल कान की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कान के डिस्चार्ज के लिए इसके तेल का इस्तेमाल करने से काफी हद तक आराम मिलता है।
फोड़े-फुंसियों की कारगर औषधि है: खून साफ न हो तो शरीर पर फोड़े-फुंसी होते रहते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर फोड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
मुंहासे कम करता है: अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो नीम की पत्ती के पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है।
ज्यादा खाने से बचें
नीम की पत्तियों से आपको अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। लेकिन, भूलकर भी इसका अधिक सेवन न करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक व्यक्ति को प्रतिदिन 6 से 8 नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story