लाइफ स्टाइल

पलको को घने बनाने के लिए ग्रीन टी करे प्रयोग , आंखों की बढ़ेगी खूबसूरती

Nilmani Pal
19 May 2021 10:38 AM GMT
पलको को घने बनाने के लिए ग्रीन टी करे प्रयोग  , आंखों की बढ़ेगी खूबसूरती
x
लड़कियां अक्सर आंखों पर काजल, मस्कारा आदि लगाती है

लड़कियां अक्सर आंखों पर काजल, मस्कारा आदि लगाती है। ताकि इसकी खूबसूरती और भी निखर कर आए है। वहीं पलकें घनी व लंबी हो तो ये चेहरे की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। मगर कई लड़कियों की पलकें काफी पतली व कमजोर होती है। इसके कारण मस्करा ठीक से नहीं लग पाता है। ऐसे में उन्हें नकली पलकों का सहारा लेना पड़ता है। मगर नकली पलकें लगाने से कई झंझटों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं। इसकी मदद से आप नैचुरली अपनी पलकों की ग्रोथ बढ़ा सकती है।

जैतून तेल
जैतून तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में कारगर होता है। ऐसे में अगर अपनी पतली पलकें हैं तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सोने से पहले तेल की कुछ बूंदों से पलकों की मसाज करें। अगली सुबह चेहरा ताजे पानी से धो लें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में खासतौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने व वजन कम करने में इसका सेवन किया जाता है। मगर पलकों घना व लंबा करने में भी ग्रीन टी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए 1 छोटा चम्मच ठंडी ग्रीन लेकर उसे कॉटन की मदद से पलकों पर लगाएं। थोड़ी देर या रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह मुंह धो लें। इसे लगातार कुछ दिनों तक लगाएं। इस उपाय को लगातार कुछ दिनों तक करें। आपको 2-3 दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।
कैस्टर ऑयल भी आएगा काम
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल भी पलकों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड तेजी से पलकों को घना करने में मदद करता है। ऐसे में पलकों की हल्की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सोने से पहले इस तेल से मालिश करें। फिर रातभर इसे लगा रहने दें। अगली सुबह पानी से इसे धोएं।


Next Story