लाइफ स्टाइल

रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए करें अंडे का इस्तेमाल

Tara Tandi
5 Jan 2022 1:09 PM GMT
रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए करें अंडे का इस्तेमाल
x
सर्दियों के मौसम में शरीर की त्वचा की तरह ही सिर की त्वचा भी रूखी हो जाती है। जिससे बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। वहीं कुछ लोगों के साथ ये समस्या हर मौसम में होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों के मौसम में शरीर की त्वचा की तरह ही सिर की त्वचा भी रूखी हो जाती है। जिससे बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। वहीं कुछ लोगों के साथ ये समस्या हर मौसम में होती है। सिर में होने वाले डैंड्रफ से कई बार खुजली होने लगती है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। रूसी की समस्या से निजात पाने में अंडा मदद कर सकता है। बस जरूरत है इस्तेमाल का सही तरीका जानने की। तो चलिए जानें रूसी को भगाने के लिए किस तरह के करें अंडे का इस्तेमाल।

अंडे के सफेद वाले भाग को रूसी हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने के लिए शैंपू के करीब आधा घंटा पहले बालों में अंडे की सफेदी को लगाएं। ये ना केवल रूसी को भगाने में मदद करेगा बल्कि इससे बाल शाइनी और सिल्की हो जाएंगे।
रूसी को हटाने का सबसे कारगर उपाय है कि दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को लेकर इसमे अंडे की सफेदी को मिला लें। फिर इस मिश्रण को ब्रश की मदद से पूरे स्कैल्प पर लगाएं। करीब बीस मिनट बाद इसे पानी से धोकर शैंपू कर लें। इस तरकीब से जल्द ही रूसी की समस्या खत्म हो जाती है।
वहीं अगर रूसी खत्म करने में ऊपर के नुस्खे काम नहीं आ रहे तो अंडे के सफेद भाग में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल लें। साथ में इसमे एक चम्मच नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर ब्रश की मदद से लगाएं। थोड़ी देर बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो दें। ये नुस्खा सिर को साफ करने के साथ ही रूसी भगाने में भी मदद करता है।
अंडे की सफेदी को बाल में लगाने से ना केवल सिर की रूसी भागती है। बल्कि ये बालों को नेचुरल तरीके से बढाने में भी मदद करता है। वहीं अंडा बालों को चमकदार बनाता है। बाल इस पैक को लगाने से मजबूत और घने होने लगते है।
Next Story