लाइफ स्टाइल

बच्चों की सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए करें अजवाइन का सेवन

Tara Tandi
3 Jan 2022 6:35 AM GMT
बच्चों की सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए करें अजवाइन का सेवन
x
हमारी रसोई में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों में से एक मसाला अजवाइन भी है, जो कि पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारी रसोई में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों में से एक मसाला अजवाइन भी है, जो कि पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ पेट से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताते हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकती हैं।

पेट दर्द से राहत देने में अजवाइन के फायदे:
अपच से छुटकारा: एक चम्मच अजवाइन में चुटकी भर अदरक का पाउडर मिलाकर खाने से अपच दूर हो जाती है। इससे आपके पेट में एसिड नहीं बनेगी और खाना अच्छी तरह से पच जाएगा।
दस्त होने पर: दस्त से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के असरदार उपाय का सेवन कर सकती हैं। इसे आप आसानी से बना भी सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन को पानी के साथ उबाल लें फिर इसे छानकर, दिन में दो बार इस पानी को पी लें।
कब्ज: अजवाइन का सेवन आप दस्त लगने के साथ ही कब्ज में भी कर सकती हैं। अगर आपका पेट सुबह साफ ना हुआ हो तो ऐसे में आप 1 चम्मच अजवाइन का सेवन कर सकती हैं, इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
सांसों की बदबू: अगर आपके मुंह से बदबू आती हैं, तो अब आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है। आप ऐसे में पानी में अजवाइन का पाउडर मिलाकर उससे कुल्ला कर सकती हैं। इससे मुंह के सभी कीटाणु दूर हो जाते हैं।
पेट दर्द: खान-पान में अक्सर लापरवाही करने के वजह से भी पेट में दर्द हो जाता है। इस पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकती हैं।



Next Story