- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- त्वचा को लंबे समय तक...
लाइफ स्टाइल
त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाएं रखने के लिए इस तरह करें केले का इस्तेमाल
SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 11:08 AM GMT

x
लिए इस तरह करें केले का इस्तेमाल
मौसम और उम्र कोई भी हो हमें अपनी स्किन का ध्यान रखना कभी नहीं भूलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जितनी केयर हम इनकी करेंगे। उतनी ही ग्लोइंग हमारी स्किन नजर आएगी। कई सारी महिलाएं होती हैं जो बढ़ती उम्र में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बंद कर देती हैं। लेकिन क्या आपको लगता है कि ऐसा करना आपकी त्वचा के लिए अच्छा है? क्योंकि स्किन का ध्यान सिर्फ इसलिए नहीं रखा जाता कि आप खूबसूरत दिख सके। हमारी हेल्द के लिए भी इसका ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में आप भी अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने के लिए केले का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हमेशा हेल्दी रहेगी।
त्वचा पर करें केले और शहद का इस्तेमाल
केला सिर्फ हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी काफी अच्छा होता है। आपको इसका इस्तेमाल स्किन पर जरूर करना चाहिए। इसकी वजह से आपको किसी और प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे चेहरे अंदरूनी तौर पर साफ हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले केले को छीलना है और एक कटोरी में डालकर मैश करना है। फिर इसमें शहद को एड करना है। अब इसे अच्छे से मिक्स करना है। पेस्ट बनने के बाद इसे हाथ में लें और चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर पानी से जाकर अपने चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से स्किन का ग्लो भी आ जाएगा। साथ ही आपकी स्किन जवां दिखने लगेगी।
त्वचा पर करें दही और केले का इस्तेमाल
दही हम अक्सर अपने बालों में और चेहरे पर लगाते आए हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके इस्तेमाल आपकी स्किन (हेल्दी स्किन रखने का तरीका) जवां दिखने लगती है। इसी के साथ चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाती है। इसलिए आपको भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको एक बाउल में दही लेनी है फिर इसमें मैश केले को एड करना है। अब इस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। इसे 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। फिर पानी से इसे साफ कर लें। आप चाहें तो चेहरे के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
त्वचा पर करें केला और ओट्स का इस्तेमाल
ओट्स का इस्तेमाल आपने कई बार अपने चेहरे पर किया होगा। इस बार इसे केले के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन लंबे समय तक जवां रहती है। इसके लिए आपको सबसे पहले ओट्स का पाउडर बनाना है। फिर इसमें केले (होममेड फेसपैक) को मैश करके एड करना है। अब इस मिश्रण को हाथों की मदद से चेहरे पर लगाना है और मसाज करनी है। फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
इस तरीके से आप अपने चेहरे पर केले का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपकी त्वचा को जवां रहेगी।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी स्किन अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

SANTOSI TANDI
Next Story