लाइफ स्टाइल

एक तेल का करें इस्तेमाल आकर्षक त्वचा पाने के लिए, प्राकृतिक क्लींजर के रूप में है बढ़िया विकल्प

Shiddhant Shriwas
18 May 2022 9:53 AM GMT
Use an oil to get attractive skin, it is a great option as a natural cleanser
x
आमतौर पर सभी के घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल किसी ना किसी रूप में होता है। इससे आप खाना बना सकते हैं, दांतो को साफ कर सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Skin Care in Hindi: सरसों के तेल के सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। यह भूख बढ़ाने में भी हेल्‍प करता है इसलिए अगर आप भी भूख न लगने की समस्या से गुज़र रहे हैं तो खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन जैसे थियामाइन, फोलेट व नियासिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं जिससे इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

आमतौर पर सभी के घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल किसी ना किसी रूप में होता है। इससे आप खाना बना सकते हैं, दांतो को साफ कर सकते हैं। इसका कई घरेलू नुस्खों में भी प्रयोग किया जाता है। सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई भी करता है। इसके अलावा मजबूत बाल चाहने वालों का भी यह फेवरेट होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके इस्तेमाल से आप आकर्षक लुक भी पा सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार सरसों का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
नेचुरल क्लींजर: सरसों का तेल प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढ़िया काम करता है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिनटों में स्वभाविक रूप से त्वचा को साफ कर देता है। सरसों के तेल के साथ थोड़े नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलें। यह दांत को मजबूत और चमकदार बनाता है।
प्राकृतिक कंडीशनर: हानिकारक केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर लगाने के बजाय सरसों तेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को घुंघराला बनाने या जूड़ा बांधने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है। मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।
चेहरे पर इसे करें इस्तेमाल: चेहरे को रोजाना सरसों के तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। इसे 10-15 मिनट बाद धो लें। सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होना आम बात है। आप सरसों तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर मलें। कुछ मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिए। त्वचा मुलायम हो जाती है।


Next Story