- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पिंपल्स को दूर करने के...
लाइफ स्टाइल
पिंपल्स को दूर करने के लिए करे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
Apurva Srivastav
6 March 2023 4:22 PM GMT

x
पिंपल्स को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण पिंपल्स की समस्या आम है। लेकिन, ये चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने के साथ आपके आत्मविश्वास को भी कम करते हैं। लोग पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन जल्दी आराम नहीं मिलता। आज आपको इस लेख में पिंपल्स को दूर करने के लिए खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
पिंपल्स को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर है। आइए जानते हैं, पिंपल्स की छुट्टी करने के लिए आप किन तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल और नींबू
इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें, अब इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें, इस पैक के नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स से छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा और हल्दी का पैक
हल्दी में एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में हल्दी पाउडर मिलाएं, अब इससे चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
एलोवेरा, शहद और दालचीनी पाउडर
शहद और दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए सहायक है। इसके लिए आप एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं, 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।
एलोवेरा जेल और बादाम का तेल
यह फेस पैक पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेर जेल लें, इसमें 1 टी स्पून बादाम का तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story