- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- यूरिक एसिड का असंतुलन...
लाइफ स्टाइल
यूरिक एसिड का असंतुलन बढ़ाता है शारीरिक रोग, ऐसे पाएं राहत
jantaserishta.com
1 Oct 2025 5:29 PM IST

x
नई दिल्ली: शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के रसायन बनते हैं। एक रसायन है यूरिक एसिड, जो अगर शरीर में ज्यादा या कम मात्रा में बनने लगे तो शरीर कई रोगों से घिर जाता है।
यूरिक एसिड का ज्यादा और कम बनना दोनों ही हमारे लिए नुकसानदायक होते हैं। यूरिक एसिड शरीर के साथ-साथ खाने के कुछ पदार्थों में पाया जाता है। यह बीन्स, मटर, मशरूम, मीट, चाय और कॉफी जैसी चीजों में होता है।
साधारण भाषा में कहें तो हमारे शरीर और खाने में प्यूरिन नाम का रसायन मौजूद होता है, जिसके टूटने के बाद यूरिक एसिड बनता है। प्यूरिन हमारे डीएनए और आरएनए कोशिकाओं का जरूरी हिस्सा होता है, इसके टूटने के बाद यूरिक एसिड बनता है।
किडनी मूत्र के माध्यम से यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन अगर यूरिक एसिड पूरी तरह बाहर नहीं निकलता, या कम और ज्यादा बनता है, तो शरीर गठिया, पथरी और मल्टीपल सिरोसिस जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है।
आयुर्वेद में यूरिक एसिड को संतुलित करने के कई तरीके बताए गए हैं। आयुर्वेद में इस समस्या को 'वातरक्त' कहा गया है। यूरिक एसिड रक्त और वात के असंतुलन की वजह से होता है। इसके लिए पंचकर्म कर सकते हैं।
इसके अलावा, अगर यूरिक एसिड बढ़ा है, तो रोजाना नारियल पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अजवाइन का पानी और एप्पल साइडर विनेगर भी बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करते हैं। एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में दो चम्मच मिलाकर दिन में दो बार लें। इससे राहत मिलेगी, जबकि अजवाइन को भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। खाने में कुछ बदलाव करके भी यूरिक एसिड को संतुलित किया जा सकता है।
खाने में सरसों या रिफाइंड की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें, और योग के जरिए भी स्थिति को सुधारा जा सकता है। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी और फाइबर से भरे फलों को खाना अच्छा रहता है।
Tagsयूरिक एसिड का असंतुलन बढ़ाता है शारीरिक रोगशारीरिक रोगयूरिक एसिडUric acid imbalance increases physical diseasesphysical diseasesuric acid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





