लाइफ स्टाइल

सस्टेनेबल फैशन टिप्स के साथ अपने वॉर्डरोब को करें अपडेट

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 10:08 AM GMT
सस्टेनेबल फैशन टिप्स के साथ अपने वॉर्डरोब को करें अपडेट
x
अपने वॉर्डरोब को करें अपडेट
फैशन ट्रेंड में कई सारे बदलाव होते हैं। उसी के हिसाब से हम अपने आपको ट्रेंडी लुक के लिए तैयार करते हैं। लेकिन कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारे पर्यायवरण के लिए काफी हानिकार हो जाती है। इनमें से एक है कपड़े खरीदना। हर किसी को शॉपिंग करना पसंद होता है।
ऐसे में हम अलग-अलग तरह के कपड़े खरीदते हैं उन्हें एक बार पहनते हैं। इसके बाद रख देते हैं या फिर फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल भी न करें। इसे रोकने के लिए आप अपनी वॉर्डरोब में वो कपड़े रखें जिन्हें आप रीयूज कर सकती हैं।
सही ब्रांड के कपड़े चुनें
अक्सर हम कम रेट पर ज्यादा कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। ज्यादातर महिलाओं की यही आदत होती है। ऐसा करने से हमें लगता है कि, हम बहुत सारे कपड़े इक्ट्ठे कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। आप इसकी जगह पर अच्छे ब्रांड के कपड़े खरीद सकती हैं। जिसको आप लंबे समय तक चला सकती हैं और खराब होने पर दोबारा रीयूज कर सकती हैं। इसके लिए आप इको-फ्रेंडली ब्रांड को ट्राई कर सकती हैं और इन कपड़ों से अपनी वॉर्डरोब को अपडेट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें सस्टेनेबल फैशन क्या है और यह क्यों है जरूरी?
अच्छी क्वालीटी के कपड़े चुनें
ऐसा जरूरी नहीं की आप महंगे कपड़े (महंगे कपड़े खरीदने के टिप्स) खरीदेंगी तो उसकी क्वालीटी अच्छी निकलेगी। इसका ध्यान आपको रखना है कि, जो भी कपड़े आप खरीद रही हैं, उसकी क्वालीटी अच्छी हो, क्योंकि वो बेहतर होगी तभी आपके कपड़े लंबे समय तक चल पाएंगे।
टिप्स: जींस, टॉप और साड़ी को आप घर पर ही रीयूज करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
अपने साइज के हिसाब से खरीदें कपड़े
कई बार ऐसा होता है कि, हम मार्केट से ओवरसाइज या फिर छोटे कपड़े खरीद लेते हैं, और एक बार पहनकर उन्हें दोबारा नहीं पहनते। इससे हमारी वॉर्डरोब (इन तरीकों से करें वॉर्डरोब अपडेट) भरी हुई दिखाई देती है। फिर हम उन्हें बाहर निकलकर फेंक देते हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो बिल्कुल भी न करें। इससे पर्यायवरण को नुकसान पहुंचता है। जितना हो सके सस्टेनबल कपड़े ही खरीदें।
इसे भी पढ़ें: कटान सिल्‍क असली है या नकली, इस तरह पहचानें
अब हमें कपड़ों के साथ-साथ अपनी प्रकृति का भी खास ध्यान रखना है। ये सारी चीजें जरूरी हैं हमारी आने वाली जेनरेशन के लिए उन्हें भी जरूरत है अच्छे वातावरण में रहने की। इसके लिए आपको अभी से पहल करनी पड़ेगी। तभी आप पर्यायवरण को सुरक्षित रख पाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story