लाइफ स्टाइल

उनके इन इशारों को समझिए और जानिए कि उनके दिल में आपके लिए क्या है ?

Rani Sahu
17 Aug 2022 7:26 AM GMT
उनके इन इशारों को समझिए और जानिए कि उनके दिल में आपके लिए क्या है ?
x
कईं बार ऐसा होता है कि हमारे आस-पास रहता हुआ कोई इंसान हमे पसंद करता है लेकिन ना ही वो अपने दिल की बात खुल कर कह पाता है
कईं बार ऐसा होता है कि हमारे आस-पास रहता हुआ कोई इंसान हमे पसंद करता है लेकिन ना ही वो अपने दिल की बात खुल कर कह पाता है और ना ही हम उसके इशारे समझ पाते हैं। जी हां, अगर कोई आपको पसंद करता है तो भले ही वो खुलकर अपने दिल की बात ना कह पा रहा हो लेकिन कुछ ऐसे इशारे ज़रूर हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि उनके दिल में आपके लिए क्या है ?चलिए आपको आज ऐसे ही कुछ इशारों के बारे में बताते हैं-
आपको सामने हो जाए नर्वस-
जो इंसान आपको पसंद करता है वो आपके सामने थोड़ा नर्वस हो जाएगा। दरअसल ऐसा इसलिए क्योकि वो हर बात को कहने या कुछ भी करने से पहले ये सोचेगा कि कही कुछ ऐसा ना कह दे या कर दे जो आपको बुरा लग जाए।
आपसे बात करने के ढूंढे बहाने-
जिनके लिए हमारे दिल में फीलिंग्स होती हैं, जो इंसान हमे अच्छा लगता है उनसे बात करने के हम सैकड़ों बहाने ढूंढते हैं तो अगर आपके आस-पास कोई ऐसा इंसान है जो आपसे बात करने के लिए मौके ढूंढता है, तो समझ जाइए, वो आपको पसंद करता है।
सिंगल हैं या फिर कमिटेड-
अगर कोई आपको पसंद करता है तो वो ये ज़रूर जानना चाहेगा कि आपका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है ? आप सिंगल हैं या फिर किसी को डेट कर रहे हैं इस बात को वो सीधे तरह से ना सही तो घुमा-फिर कर ज़रूर पूछेगा। *सोशल साइट्स पर भी रखिए नज़र- आपका सीक्रेट चाहने वाला, सोशल साइट्स पर आपकी हर तस्वीर को सबसे पहले लाइक करने वालों में से एक होगा।
बात-बात पर चाहेगा आपको टच करना-
नहीं, मेरी बात को ग़लत नहीं समझिए। अगर कोई इंसान आपको पसंद करता है तो आपका हाथ पकड़कर या आपके साथ वक्त बिताकर उसे अच्छा महसूस होगा और ये आप उसकी आंखों में साफतौर पर देख सकेंगे।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story