- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- भारत में शिशु एवं मातृ...
लाइफ स्टाइल
भारत में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर बढ़ने का अनुमान संयुक्त राष्ट्र ने दी रिपोर्ट
Tara Tandi
18 March 2021 12:40 PM GMT

x
भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर के कारण 2020 में दक्षिण एशिया में पांच साल से कम उम्र के बच्चों और साथ ही जच्चा की मौत के सबसे अधिक मामले सामने आने का अनुमान है।
जनता से रिश्ता विब्डेस्क | भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर के कारण 2020 में दक्षिण एशिया में पांच साल से कम उम्र के बच्चों और साथ ही जच्चा की मौत के सबसे अधिक मामले सामने आने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत सितंबर 2021 तक कोविड-19 की जांच और स्वास्थ्य देखभाल के प्रयोग पर 10 अरब डॉलर के करीब खर्च कर सकता है जो इस क्षेत्र में खर्च होने वाली रकम का सबसे बड़ा हिस्सा है।
कहा गया है कि फरवरी 2021 तक दक्षिण एशिया में कोविड-19 के 1.2 करोड़ से अधिक मामले आए जिनमें से एक करोड़ नौ लाख से अधिक मामले भारत में सामने आए। यह रिपोर्ट दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका पर केंद्रित है और इसमें इस महामारी का इन देशों में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य, आर्थिक नौकरियों और शिक्षा पर पड़े असर का आकलन दिया गया है।
Tagsरिपोर्ट

Tara Tandi
Next Story