लाइफ स्टाइल

धूप और बारिश में आपका सहारा बनता है छाता, खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Mohammed Raziq
24 Aug 2023 6:16 PM IST
धूप और बारिश में आपका सहारा बनता है छाता, खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
x
खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
मौसम चाहे कैसा भी क्यूँ न हो छाते की हमेशा ही जरूरत रहती है। छाते के होने से हम बारिश में भीग नही पाते है। गर्मी में भी छाते का उपयोग किया जाता है। तेज़ धुप में जाने से पहले भी छाता साथ में लेकर जाते है। ऐसे में बहुत से लोग होते है जो छाता खरीदते समय किसी भी बात पर विचार नही करते है। लेकिन ऐसा नही है की छाते को ऐसे ही खरीद लेना सही होता है। बाकि चीजों की तरह ही छाते को भी सोच समझकर ही खरीदना चाहिए। तो आइये जानते है इस बारे में
आप जो भी छाता खरीदें उसकी लंबाई 10 या 11 इंच हो तो वह पकड़ने में सुविधाजनक रहेगा।
छतरी की गोलाई अच्छी होनी चाहिए ताकि शरीर को पूरी सुरक्षा मिल सके।
छाते का हैंडल आरामदायक होना चाहिए और इतना चिकना नहीं होना चाहिए कि देर तक पकड़ने पर फिसलने लगे।
कुछ लोगों को लगता है कि छाता अगर महंगा है तो अच्छा ही होगा लेकिन ऐसा ही हो, जरूरी नहीं। दाम देखकर नहीं छाता देखकर छाता लें।
छाते के शाफ्ट का मजबूत होना सबसे जरूरी है।
Next Story