- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Types of Kofta: ट्राई...

x
Types of Kofta: कोफ्ते में आप कई तरह के कोफ्ते बना सकते हैं। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि वेजिटेरियन लोग अक्सर लौकी के कोफ्ते बनाना व खाना ही पसंद करते हैं। हो सकता है कि आपके घर में भी अब तक लौकी के कोफ्ते ही बनते आए हों।
लौकी कोफ्ता Lauki Kofta
जब भी कोफ्ते की बात होती है तो लौकी के कोफ्ते सबसे पहले दिमाग में आते हैं। लौकी, बेसन व कुछ मसालों की मदद से बनने वाले इन कोफ्तों का स्वाद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए आपको कद्दूकस की हुई लौकी, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी और गरम मसाला जैसे मसालों की जरूरत होगी। सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी का अतिरिक्त पानी निचोड़ लें। अब इसमें बेसन व मसालों को डालकर मिक्स करें। छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उन्हें सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। अब आप इन्हें ग्रेवी में डालकर सब्जी के रूप में खा सकते हैं या फिर इन्हें बतौर स्नैक्स भी सर्व किया जा सकता है।
मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता Mixed Vegetable Kofta
मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता की खास बात यह होती है कि इसे कई अलग-अलग तरह की सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है। इसलिए, जब आप घर पर मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाते हैं तो उसमें अपनी पसंद की सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन घरों में लोग सब्जियां खाना पसंद नहीं करते हैं, वहां पर आप मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाकर सर्व कर सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाने के लिए आप गाजर, मटर, आलू, बीन्स जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आपको बेसन, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला व कुछ अन्य मसालों की जरूरत होगी। मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाने के लिए पहले अलग-अलग सब्जियों को उबाला व मैश किया जाता है। अब आप इन्हें मसालों और बेसन के साथ मिक्स करें। मिश्रण की मदद से बॉल्स बनाएं और उन्हें डीप-फ्राई करें। मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाते समय आप ग्रेवी टमाटर से लेकर क्रीमी तक बना सकते हैं।
TagsTypes of Koftaट्राईकोफ्ते Types of KoftaTryKofta जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





