- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- टीवी की 'अनुपमा' ने...
लाइफ स्टाइल
टीवी की 'अनुपमा' ने शेयर किया मां चंद्रघंटा को समर्पित लुक
SHIDDHANT
24 Sept 2025 9:09 PM IST

x
Delhi दिल्ली: अनुपमा बनकर 5 साल से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में स्टार परिवार शो की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिसमें वे स्टार परिवार के बाकी एक्टर्स के साथ मस्ती करती देखी गई थी। अब उन्होंने अपनी खूबसूरत फोटोज से फैंस का दिल मोह लिया है। एक्ट्रेस नवरात्रि के दिनों के हिसाब से अपना लुक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने नवरात्रि के तीसरे दिन अपना नया लुक शेयर किया है। रुपाली गांगुली ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और ब्लू कलर की लहंगा-साड़ी पैटर्न की ड्रेस पहनी है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाते हुए ओवरकोट भी कैरी किया है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके मिनिमल मेकअप ले रखा है। इस लुक को एक्ट्रेस ने माँ दुर्गा से जोड़ा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपने आप को मनमोहक नीले रंग, दिव्य प्रकाश और उत्सव की भावना में, हम माँ चंद्रघंटा का सम्मान करते हैं! तीसरे नवरात्रि को मां की आराधना करने वाले लोग रॉयल ब्लू कलर के कपड़े पहने हैं। इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस ने ब्लू ड्रेस में फोटोज पोस्ट की है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के लिए हरे रंग का प्रयोग होता है।
इससे पहले रुपाली गांगुली ने माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित करते हुए लाल रंग के लहंगे में फोटोज पोस्ट की थी। माँ ब्रह्मचारिणी शक्ति और शांति का प्रतीक मानी जाती है। बता दें कि रुपाली गांगुली का शो अनुपमा फैंस का फेवरेट शो है और शो बीते 5 साल से टीवी पर राज कर रहा है। शो में फिलहाल देविका की मौत हो चुकी है। शो में जल्द एक और किरदार को खत्म किया जाएगा। मतलब फैंस को शो में दो बार मातम का मंजर देखना पड़ेगा।
Tagsरुपाली गांगुलीअनुपमानवरात्रिमाँ चंद्रघंटाब्लू लहंगा-साड़ीटीवी एक्ट्रेससोशल मीडिया अपडेटपारंपरिक लुकनवरात्रि फैशनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





