लाइफ स्टाइल

हल्दी-दूध: दादी का नुस्खा, जिसे साइंस ने भी माना सुपर ड्रिंक, जानिए चमत्कारी फायदे

jantaserishta.com
17 Sept 2025 1:56 PM IST
हल्दी-दूध: दादी का नुस्खा, जिसे साइंस ने भी माना सुपर ड्रिंक, जानिए चमत्कारी फायदे
x
नई दिल्ली: भारत में अगर कोई ऐसा मसाला है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधि का भी काम करता है, तो वह है हल्दी। जब हल्दी को दूध के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह सिर्फ एक साधारण पेय नहीं बल्कि प्राकृतिक औषधि बन जाता है।
पहले के समय में दादी-नानी चोट लगने, सर्दी-जुकाम या शरीर में कमजोरी होने पर हमेशा हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती थीं। आज विज्ञान भी मानता है कि हल्दी-दूध शरीर के लिए किसी सुपर ड्रिंक से कम नहीं है।
सोने से पहले हल्दी-दूध पीना बेहद फायदेमंद है। यह मस्तिष्क को होने वाले नुकसान से बचाता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है। इसमें मेलाटोनिन नामक तत्व की मात्रा बढ़ाने की क्षमता होती है, जिससे नींद गहरी और अच्छी आती है। यही वजह है कि इसे नैचुरल स्लीप बूस्टर भी कहा जाता है। इसके अलावा हल्दी-दूध आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और आंतों को साफ रखने में भी मदद करता है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है। यह दूध के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा घटाता है। साथ ही यह रक्त में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लीवर को स्वस्थ रखता है।
सुंदरता की दृष्टि से भी हल्दी-दूध बेहद फायदेमंद है। यह कोलेजन निर्माण को बढ़ाता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके अलावा, इसमें एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर को हर तरह के संक्रमण से बचाते हैं।
अगर इसमें काली मिर्च भी मिलाई जाए तो इसका असर और दोगुना हो जाता है, क्योंकि काली मिर्च हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story