लाइफ स्टाइल

ट्राई करें ये स्टाइलिश चूड़ा, देखें तस्वीरें

Tara Tandi
21 Nov 2021 1:27 PM GMT
ट्राई करें ये स्टाइलिश चूड़ा, देखें तस्वीरें
x
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में वे अपने इस स्पेशल डे पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर चीज यूनिक व स्टाइलिश चुनती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में वे अपने इस स्पेशल डे पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर चीज यूनिक व स्टाइलिश चुनती है। वहीं दुल्हन को चूड़ा शादी के कई महीनों तक पहनना होता है। ऐसे में इन्हें इसका चुनाव बेहद सावधानी से करना चाहिए। ताकि शादी के बाद में वे एकदम ग्रेसफुल नजर आए।


जहां पहले जमाने में दुल्हनें लाल रंग का चूड़ा ही पहनती थीं। वहीं आजकल बदलते फैशन के साथ चूड़े के रंग में भी बदलाव आने लगा है। ऐसे में आज की दुल्हनें अलग-अलग रंग के चूड़े भी चुनने लगी है। ऐसे में अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है तो आज हम आपके लिए कुछ खास कलर व डिजाइन के चूड़ा की तस्वीरें लेकर आए हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर आपको अपनी शादी के लिए चूड़ा लेने में आसानी होगी।


आप कलर फुल चूड़ा पहन सकती है। इस तरह ड्रेस से मैंचिग ऑरेंज चूड़ा आपकी बांहों में बेहद खूबसूरत लगेगा।


वहीं रेड व मरून कलर की अपनी ही ग्रेस होती है। ऐसे में आप इस कलर का चूड़ा पहन सकती है।


आप डायमंड स्टोन वाले डिजाइन का चूड़ा भी चूज कर सकती है।


अगर आप चाहे तो चूड़े पर खुद का और पार्टनर का नाम भी लिखवा सकती है।


इसतरह सीशेल्स का चूड़ा भी आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा।


अगर आप कुछ यूनिक करना चाहती है तो व्हाइट कलर के चूड़े गोल्डन कड़े ट्राई कर सकती है।





Next Story