- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वेट लॉस करने के लिए एक...
लाइफ स्टाइल
वेट लॉस करने के लिए एक महीने तक ट्राई करके देखें ये इंडियन मील
Tara Tandi
28 Aug 2022 11:20 AM GMT

x
वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के अलावा डाइट भी बहुत मैटर करती है। जैसा कि हम सभी को पता है कि अगर आपको वजन तेजी से कम करना है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के अलावा डाइट भी बहुत मैटर करती है। जैसा कि हम सभी को पता है कि अगर आपको वजन तेजी से कम करना है, तो आपको सबसे पहले फ्राइड फूड छोड़ना होगा। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड से भी दूरी बनाना बेहद जरूरी है। आज हम आपको ऐसे मील प्लान बताने जा रहे हैं, जिसे आप बदल-बदलकर अल्टरनेटिव डेज में फॉलो कर सकते हैं। आपको इन मील प्लान को फॉलो करने के एक महीने के अंदर ही अंतर दिखने लग जाएगा।
मील प्लान-1
-सबसे पहले ब्रेकफास्ट की बात करें, तो आपको हेल्दी फूड खाना है। सुबह के साथ बिस्किट, नमकीन को दूर से ही नमस्ते कह दें। आपको ब्रेकफास्ट में पोहा, वेजिटेबल दलिया या फिर उबला अंडा/ ऑमलेट लेना है। आपको अगर चाय या कॉफी की आदत है, तो कोशिश करें कि शुगर फ्री चाय कॉफी लें।
-अब लंच की बारी है। लंच में आपको दाल, ब्राउन राइस, दो रोटी, सलाद और दही लेना है। आप इसमें कोई सीजनल सब्जियां भी एड कर सकते हैं।
-टी ब्रेक में आपको समोसे या नूडल्स जैसी चीजों से परहेज रखते हुए हेल्दी स्नैक्स लेना है। आप चीला, दाल वड़ा, रोस्ट पीनट, ऑमलेट खा सकते हैं।
-डिनर में आप लाइट फूड वेजिटेबल सूप, दलिया, खिचड़ी ले सकते हैं।
मील प्लान-2
-ब्रेकफास्ट में सबसे पहले भिगाएं हुए नट्स खाएं। इसके बाद पनीर भुर्जी और दो रोटी खाएं। आपको सिर्फ गेहूं की रोटी नहीं बल्कि मल्टीग्रेन रोटी खानी है। इसके लिए गेहूं के आटे में बाजरा, बेसन जैसे पौष्टिक आटे भी मिलाएं।
-लंच में आपको मिक्स वेज, रोटी, कढ़ी, चावल और सलाद लेना है। इसके अलावा आप दाल भी एड कर सकते हैं। आप फ्रूट्स सैलेड भी खा सकते हैं।
-टी ब्रेक में आप उत्तपम, सोया चाप या ग्रिल्ड पनीर खा सकते हैं।
-डिनर में आप ब्राउन राइस के साथ राजमा, दही खाएं। रात के समय आप सोयाबीन चाप ग्रेवी भी खा सकते हैं।
इन टिप्स को रखें याद
-आपको पानी खूब पीना है। कई लोग खाने का ध्यान तो रखते हैं लेकिन पानी पीना याद नहीं रखते। जरूरी नहीं है कि आप हमेशा प्यास लगने पर ही पानी पिएं। हर घंंटे में कम से कम आपको एक गिलास पानी तो पीना ही चाहिए।
-नारियल पानी जरूर पिएं। आपको अगर जूस पीने की क्रेविंग हो, तो घर पर फ्रेश जूस निकालकर पिएं।

Tara Tandi
Next Story