लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में ट्राई करें ये मखाना भेल की हेल्दी रेसिपी

Kajal Dubey
4 Aug 2021 10:37 AM GMT
बारिश के मौसम में ट्राई करें ये मखाना भेल की हेल्दी रेसिपी
x
ये डिश स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन का महीना चल रहा है। इस दौरान बरसात के मौसम में ज्यादातर लोग अपने घरों के भीतर ही रहते हैं। घर पर रहते हुए वे विभिन्न पकवानों को बनाने का ट्राई करते हैं। सावन के महीने में अगर कुछ व्यंजनों को बनाकर खाया जाए, तो उसका स्वास्थ्य पर काफी लाभकारी असर पड़ता है। इस मौसम में अगर आपको कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन हो रहा है, तो आप घर पर मखाना भेल बना सकते हैं। ये डिश स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसके कई लाभकारी फायदे भी हैं। इसका नाम हेल्दी रेसिपीज में शुमार होता है। मखाना भेल की रेसिपी को बनाना काफी आसान है। इसे आप अपने घर पर बड़ी ही सरलता के साथ बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस रेसिपी से फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और प्रोटीन अच्छी मात्रा में प्राप्त होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मखाना भेल को घर पर कैसे बनाया जाता है?

मखाना भेल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
भुनी हुआ मखाना - 200 ग्राम
मुरमुरे - 5 चम्मच
मूंगफली - 20 ग्राम भुनी हुई
प्याज - 1 कटा हुआ
बादाम और काजू - 20 ग्राम भुने हुए
हरी मिर्च - 2 कटी हुई
टमाटर - 1 कटा हुआ
काला नमक - स्वाद के अनुसार
हरा धनिया - 1 चम्मच कटा हुआ
नींबू - 1
देसी घी - पैन ग्रीस करने के लिए
काली मिर्च - 1 चम्मच
खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इमली - 10 ग्राम
गुड़ - 10 ग्राम
भुना जीरा पाउडर - 2 चम्मच
पानी - 500 मिली
स्टेप 1
तवे को हल्का ग्रीस कर लीजिए। उसके बाद तवे पर मखाना, मुरमुरे और मूंगफली डालिए। साथ में स्वादानुसार नमक को भी इसमें मिला दीजिए। कुरकुरा होने तक फ्राई होने दें। फ्राई होने के बाद इन्हें निकाल कर एक अलग बर्तन में रख दें। उसके बाद बादाम और काजू को चुटकी भर नमक के साथ अच्छे से भूनें।
स्टेप 2
इमली की चटनी को तैयार करने के लिए एक पैन लीजिए। उसमें थोड़ा सा पानी डालें। गर्म होने के बाद जब पानी उबलने लगे, तो उसमें गुड़ और इमली को एक साथ डाल दें। उसके बाद भुना हुआ जीरा पाउडर को डालें। गुड़ जब तक घुल ना जाए तब तक उसको चलाते रहें। वहीं मिश्रण जब तक उबल कर आधा न हो जाए, तब तक उसे गर्म करते रहें। मिश्रण ठंडा होने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल कर रख दें।
स्टेप 3
उसके बाद एक बाउल को लीजिए। बाउल में मखाना, मूंगफली, बादाम, मुरमुरे, काजू, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और इमली की चटनी डालकर उस मिश्रण को अच्छे से टॉस करें। आपका मखाना भेल तैयार है।




Next Story