लाइफ स्टाइल

Independence Day के मौके पर इन ट्राइकलर मेकअप लुक्स को करें ट्राई, दिखेंगी आकर्षक

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 6:54 AM GMT
Independence Day के मौके पर इन ट्राइकलर मेकअप लुक्स को करें ट्राई, दिखेंगी आकर्षक
x
लुक्स को करें ट्राई, दिखेंगी आकर्षक
लगभग हर छोटे-बड़े फंक्शन में जाने के लिए अलग-अलग तरह का मेकअप लुक क्रिएट करते हैं और इसके लिए आपको सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियोज भी देखते हैं। वहीं बदलते मेकअप ट्रेंड्स में आज कल थीम बेस्ड मेकअप लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसे परफेक्ट तरीके से क्रिएट करना कई बार हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
कल स्वतंत्रता दिवस है और इस दिन के लिए ज्यादातर ट्राइकलर मेकअप लुक्स को काफी पसंद किया जाता है। इसके लिए तिरंगे के तीनों रंगों को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे ट्राइकलर मेकअप लुक्स जिन्हें आप इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आसानी से क्रिएट कर पाएंगी और सच्चे देशभक्त का फर्ज निभा पाएंगी।
स्वतंत्रता दिवस पर करें 3डी मेकअप
आजकल 3डी मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है और इसमें आपको कई लुक्स भी देखने को मिल जाएंगे। वहीं अगर आप कुछ अलग थीम बेस्ड मेकअप लुक को क्रिएट करना चाहती हैं तो इस तरह से भारत का नक्षा चेहरे पर बना सकती हैं और उसे तिरंगे के कलर का इस्तेमाल कर अपने हिसाब से डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप शिमर का इस्तेमाल कर डिजाइन की आउट लाइन भी कर सकती हैं। इस तरह के लुक के साथ आप लिप्स के लिए भी ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर आई मेकअप कैसे करें?
वैसे तो आपको कई तरीके के आई मेकअप लुक आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करके एक आई लुक क्रिएट करने का सोच रहे हैं तो इस तरह से कलरफुल पेंसिल का इस्तेमाल कर आप आंखों के नीचे की और हरे रंग से मोटा काजल लगा सकती हैं। वहीं अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो वॉटर लाइन पर आप व्हाइट काजल का इस्तेमाल करें अन्यथा आप केवल इनर कार्नर के लिए भी व्हाइट काजल को चुन सकती हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर मस्कारा लगाने का यूनिक तरीका
अगर आप हर साल की तरह एक ही तरह का ट्राइकलर मेकअप लुक क्रिएट करके बोर हो गई हैं और कोई नया लुक ट्राई करने का सोच रही हैं तो इस तरह से आई शैडो को लगाकर आप मस्कारा के लिए ब्लैक की जगह व्हाइट कलर को चुन सकती हैं। इसमें आप चाहे तो ब्लू, ग्रीन या ऑरेंज कलर के मस्कारा को भी लगा सकती हैं। इस तरह के आई लुक में जान डालने के लिए आप आंखों के ऊपर बारीक शिमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्राइकलर मेकअप लुक्स और इन्हें करने का आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story